फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The company's MD accused of cheating crores surrendered

करोड़ों की ठगी के आरोपी एमडी ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 06 Feb 2021 05:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2021 05:28 AM IST
विज्ञापन
The company's MD accused of cheating crores surrendered
आरोपी संजीव... - फोटो : amar ujala

पोंजी स्कीम में पैसा लगाने पर 18 से 24 माह में 200 फीसदी रिटर्न का झांसा देकर 5 करोड़ की ठगी करने वाले एक कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में आत्मसमर्पण कर दिया। ईओडब्ल्यू ने आरोपी आदर्श नगर निवासी संजीव उपाध्याय (39) को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के एक सहयोगी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के संयुक्त आयुक्त डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि बीते अगस्त में 130 लोगों ने ठगी की शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक संजीव उपाध्याय और अरुण अग्निहोत्री ग्रेट इंडिया एक्सपो नाम से एक फर्म चलाते थे। फर्म में निवेश करने पर 200 फीसदी रिटर्न देने का आश्वासन दिया गया था। मासिक आधार पर पैसे वापस करने के झांसे में आकर लोगों ने फर्म में करीब 5 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। बड़ी रकम जुटाने के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों के बैंक खातों की जांच में पता चला कि संजीव उपाध्याय ने खातों से करोड़ों रुपये निकाले हैं। गैर बैकिंग पर्यवेक्षण विभाग ने पुष्टि की कि ग्रेट इंडिया एक्सपो फर्म को जनता से पैसे इकट्ठा करने व ऐसी कोई योजना चलाने के लिए अधिकृत ही नहीं किया गया है। जांच में यह भी पता चला कि दोनों आरोपी राजधानी कॉलेज में सहपाठी थे। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने पिछले अगस्त को अरुण अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया। जबकि संजीव उपाध्याय तफ्तीश में शामिल नहीं हुआ। पुलिस ने दिल्ली व अन्य जगहों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। सभी कानूनी विकल्प आजमाने के बाद आरोपी ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस और उजबेकिस्तान में आयोजित करते थे प्रदर्शनी
आरोपी की कंपनी रूस और उजबेकिस्तान में प्रदर्शनी आयोजित करती थी। आरोपी कुछ स्टालों में खुद सजावट का सामान बेचते थे जबकि अन्य स्टालों को किराए पर देते थे। कंपनी की ओर से आयोजित की जाने वाली तमाम प्रदर्शनी का ब्रोशर तैयार किया गया था। साथ ही आयोजित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों, पुरस्कारों की जानकारी देने वाली वेबसाइट बनाई गई थीं। इन सामग्रियों का उपयोग निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed