फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The audience was mesmerized by the dance-drama performances.

Delhi News: नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Thu, 13 Nov 2025 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by the dance-drama performances.
नई दिल्ली। संस्था कथक धरोहर की ओर से कमानी ऑडिटोरियम में संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या शंखनाद में भव्य नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी गई। निर्देशन और नृत्य-निर्दशन सदानंद विश्वास ने किया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में 100 से अधिक प्रशिक्षित कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, छाऊ सहित विभिन्न भारतीय नृत्य शैलियों के माध्यम से देश की एकता, विविधता और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव मनाया गया। आयोजकों ने बताया, कि कथक धरोहर 2012 से वंचित समुदायों तक भारतीय शास्त्रीय कलाओं को पहुंचाने के लिए कार्यरत है। संस्था ने अब तक सैकड़ों बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मविश्वास और नई पहचान दी है। इस अवसर पर 2026 के लिए एक नई राष्ट्रीय पहल की घोषणा भी की गई, जिसके तहत देशभर में 30 नि:शुल्क सांस्कृतिक कार्यशालाएं आयोजित होंगी। वहीं, इसका मकसद भारतीय परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed