{"_id":"6aa94a23de3443f5ac065fa8","slug":"the-area-across-the-yamuna-echoed-with-chants-of-ganpati-bappa-morya-ashram-news-c-503-1-del1005-944-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा यमुनापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा यमुनापार
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा यमुनापार
-मंदिरों, पंडालों और घरों में विधि-विधान से हुई बप्पा की स्थापना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से मंगलवार को पूरा यमुनापार भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक साज-सज्जा के बीच मंदिरों, गणेश पंडालों और घरों में भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। इसी के साथ पूर्वी दिल्ली में दस दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना और आरती के लिए उमड़ती रही। लक्ष्मीनगर, शाहदरा, कृष्णा नगर, गांधी नगर, मयूर विहार समेत यमुनापार के विभिन्न इलाकों में गणेश पंडालों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कहीं फूलों और झांकियों से पंडालों को भव्य रूप दिया गया है तो कहीं रंग-बिरंगी विद्युत सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। गणपति स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बप्पा को मोदक, लड्डू और विभिन्न प्रकार के प्रसाद अर्पित किए तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव के आगामी दस दिनों तक यमुनापार के विभिन्न पंडालों में भक्ति और आस्था का रंग देखने को मिलेगा।