{"_id":"628eb7574a43dd53141ac4dc","slug":"test-will-be-held-till-8-pm-to-get-driving-license-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Driving License : दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रात 8 बजे तक होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Driving License : दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रात 8 बजे तक होगा टेस्ट
Thu, 26 May 2022 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 04:40 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने तीन ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की औपचारिक तौर पर की शुरुआत। आने वाले समय में 12 होगी ट्रैक की संख्या।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देर शाम आठ बजे तक टेस्ट देना मुमकिन होगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए तीन ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया है। करीब 24 दिन के ट्रायल के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर में इनकी औपचारिक तौर पर शुरुआत की। इसका फायदा कामकाजी लोगों को मिलेगा। डीएल बनवाने के लिए अब उनको अपने दफ्तर से छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी। इन पर शाम 5-7 बजे के बीच अपॉइंटमेंट बुक करवाकर टोकन लिया जा सकता है। वहीं, आठ बजे तक टेस्ट की सुविधा होगी।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत ने बताया कि हर ट्रैक पर रोजाना 45 बुकिंग होगी। अभी आठ अतिरिक्त टेस्ट ट्रैक शुरू होने हैं। इसके बाद हर रोज की क्षमता तीन हजार हो जाएगी। ड्राइविंग टेस्ट को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए हर ट्रैक पर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लोग लोग नाइट शिफ्ट में ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा का लाभ उठाकर अपने समय को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत के मुताबिक, इससे पहले तीनों ट्रैक पर एक मई से 24 मई के बीच ट्रायल किया गया। सरकार ने फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत इनको औपचारिक तौर पर शुरू कर रही है। यहां लोग नाइट शिफ्ट में ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा का लाभ उठाकर अपने समय को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रायल के तौर पर एक मई से नाइट शिफ्ट (शाम/रात की पाली) में पहले ही डीएल के लिए करीब 2500 टेस्ट कर चुकी हैं। सरकार लगातार नाइट शिफ्ट की निगरानी कर रही है। रात के टेस्ट की सुविधा दिन के समय जितनी ही अच्छी है।
विज्ञापन
बनेंगे 12 ट्रैक
कैलाश गहलोत ने बताया कि विभाग ने 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनाने के लिए मारुति सुजुकी फाउंडेशन को जिम्मेदारी दी है। तीन शुरू हो गए हैं। बचे हुए ट्रैक को जल्द ही शुरू किया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट की बारीकी से जांच हो इसके लिए हाई रेजोल्यूशन के 17 कैमरा लगाए गए हैं। यह रियल टाइम फुटेज और तस्वीर कैप्चर करता है। साथ ही टोकन के लिए इलेक्ट्रॉनिक कतार प्रबंधन प्रणाली भी लगाई गई है। यहां टेस्ट देने आए हुए लोगों को टोकन के साथ समय भी तय कर दिया जाता है। आवेदन पहले आओ, पहले पाओ तरीके से लिया जा रहा है। बिना टोकन लिए किसी अन्य व्यक्ति का टेस्ट नहीं हो सकेगा।
आठ बजे तक टेस्ट की सुविधा
- ट्रैक पर शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा
- एक ट्रैक पर हर दिन 45 लोगों को मिलेगा टोकन। तीनों ट्रैक पर 135 लोगों को मिलेगा समय
- आगे बढ़ेगी क्षमता, सभी 12 ट्रैक चालू होने से आंकड़ा पहुंचेगा करीब 3000
- तीनों जगह एक से 24 मई के बीच किया गया ट्रायल, इस दौरान 2565 स्लॉट बुक