फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   terrorists wanted to blow up railway track-bridge big gatherings were also on target to repeat 1993 Mumbai serial blasts

दावा: रेलवे ट्रैक-पुल उड़ाने की रची थी साजिश, बड़ी सभाएं भी थीं निशाने पर, 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट को दोहराना चाहते थे आतंकी

Thu, 16 Sep 2021 05:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 16 Sep 2021 05:30 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, पाक-संगठित आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे आतंकवादियों को रेलवे पटरियों और पुलों को उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया था। स्लीपर सेल की भी भूमिका सामने आई है। उन्होंने बताया कि जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल की योजना 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों की तर्ज पर थी। 

विज्ञापन
terrorists wanted to blow up railway track-bridge big gatherings were also on target to repeat 1993 Mumbai serial blasts
छह आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश को दहलाने की साजिश में पकड़े गए छह आतंकियों ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। देश के कई राज्यों को दहलाने की साजिश रची थी। इसके लिए आईएसआई व अंडरवर्ल्ड बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे थे। आतंकियों ने खुलासा किया है कि अभी इन्हें रैकी व हथियारों को इंतजाम करने के लिए कहा गया था। आईएसआई के निर्देश मिलने के बाद कई राज्यों के मेट्रो शहरों में बम धमाके करने थे। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, पाक-संगठित आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे आतंकवादियों को रेलवे पटरियों और पुलों को उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया था। बड़ी सभाएं भी उनके निशाने पर थीं। स्लीपर सेल की भी भूमिका सामने आई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल की योजना 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों की तर्ज पर थी। अलग-अलग जगहों की रेकी करने के बाद अलग-अलग जगहों से लोगों को मिलना था। 
 

सूत्रों के मुताबिक, पाक संगठित आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे दो आतंकवादियों ने पाकिस्तान की यात्रा की, लेकिन उनके पासपोर्ट पर कोई मोहर नहीं थी। उन्होंने ग्वादर पोर्ट के माध्यम से समुद्री मार्ग का रास्ता चुना। ओमान से पाकिस्तान की ओर जाते समय मोटर बोट भी बदली। 

बता दें कि गिरफ्तार आतंकी ओसामा व जीशान को भी पाकिस्तान में उसकी जगह पर ट्रेनिंग दी गई थी जिस जगह मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल अमीर कसाब को दी गई थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी त्यौहारों के दौरान ऐसी जगह पर बम धमाका करना चाहते थे, जहां एक धर्म विशेष के लोग एक जगह पर भारी मात्रा में एकत्रित होते हों। बम धमाकों के बाद जान-माल का ज्यादा नुकसान हो और इसके बाद देश में साम्प्रदायिक सौहार्द खराब हो जाए व देश में दंगे फैल जाएं।

आईएसआई ने दंगों को बड़े स्तर पर फैलाने की साजिश भी रच रखी थी। दूसरी तरफ स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी 26/11 मुंबई बम धमाकों को दोहराना चाहते थे। इस बार दाऊद इब्राहिम का भाई अनिस इब्राहिम साजिश में शामिल था। वह आतंकियों के संपर्क में था। 26/11 के हमले की साजिश में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम शामिल था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी ओसामा व जीशान को भी पाकिस्तान में कराची के पास थट्टा में फार्महाउस में उसी जगह आतंकी ट्रेनिंग दी गई थी जहां पर मुंबई हमले के दोषी कसाब को दी गई थी। यहां पर ओसामा व जीशान को पिस्टल व एके-47 जैसे हथियार हैंडल करना व चलाना सिखाया गया था। साथ में आईईडी बनाया सिखाया गया था। आतंकियों को मेजर या लेफ्टिनेंट रैंक और गाजी नाम के अधिकारी ने ट्रेनिंग दी थी। गाजी के दो सहायक जब्बार और हमजा थे। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि आतंकियों को कसाब जैसे अंधाधुंध फायरिंग कर टारगेट किलिंग करनी थी। टारगेट किलिंग के तहत राजनेता व धार्मिक गुरु निशाने पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed