फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Terror in the area, killing a young man by firing bullets

गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, इलाके में तनाव

Mon, 15 Mar 2021 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Terror in the area, killing a young man by firing bullets
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार शाम एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सुरेश उर्फ बनवारी (38) के रूप में हुई है। वारदात के बाद बदमाश आजादपुर मंडी रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए। पुलिस को वारदात स्थल से कई खोखे मिले हैं। वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा चश्मदीदों की तलाश कर रही है। रंजिश समेत अन्य दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुरेश उर्फ बनवारी आजादपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। परिवार में मां, बहन व अन्य सदस्य हैं। सुरेश का अपना कारोबार था। वह सामाजिक संस्था से भी जुड़ा हुआ था। सोमवार शाम को वह घर से बाहर निकला। इस बीच रास्ते में तीन-चार बदमाशों ने बेहद नजदीक से उसको गोलियों से भून डाला। सुरेश के सिर, छाती और अन्य हिस्सों में कई गोलियां लगीं। वारदात के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई। परिजनों का कहना है कि किसी का फोन आने के बाद ही सुरेश घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed