फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tension in Sarai Kale Khan, heavy security forces deployed

सराय काले खां में तनाव, भारी सुरक्षा बल तैनात, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने मारे छापे

Tue, 23 Mar 2021 02:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 23 Mar 2021 02:02 AM IST
सार

-आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर
-परिवार से मिले धार्मिक संगठनों के लोग

विज्ञापन
Tension in Sarai Kale Khan, heavy security forces deployed
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल पीड़ित परिवार से मिले - फोटो : amar ujala

विस्तार

सराय काले खां में प्रेम विवाह से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा उत्पात मचाने के बाद दूसरे दिन भी तनाव का माहौल बना रहा। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात था। इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापे मार रही थी। पुलिस मुख्यारोपी व युवती के भाई फरमान समेत पांच ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। दक्षिण-पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवक व युवती सुरक्षित जगह पर हैं और पुलिस उन पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने युवक-युवती को सुरक्षा मुहैया करा रखी है।

विज्ञापन


प्रेम विवाह से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने युवक सुमित के घर व पड़ोसियों के घर में शनिवार रात करीब 11 बजे जमकर तोड़फोड़ की थी। युवती के भाई फरमान के नेतृत्व में कई लोगों ने घरों में तोड़फोड़ कर 15 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के भाई फरमान समेत पांच आरोपियों को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। फरमान अपनी बहन के प्रेम विवाह से खुश नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना था कि इलाके में दूसरे दिन भी दहशत का माहौल रहा। इलाके में भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बवाल को लेकर आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात हमलावरों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी/एसटी आयोग के सदस्य पहुंचे
एससी/एसटी आयोग के सदस्य सुभाष पारदी अपनी टीम के सदस्यों के साथ सोमवार शाम को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सुभाष पारदी ने कहा कि पीड़ित परिवार दहशत में है। दर्ज किए गए मामले में एससी/एसटी की धारा जोड़ी जाएगी। प्रबंध किए जा रहे हैं कि पुलिस पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए।

केजरीवाल सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़े : संजय
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राजेश लावड़िया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल व अनिल सूद आदि मौजूद थे। संजय निर्मल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की दिल्ली सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि दिल्ली सरकार चुप क्यों है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया।


परिवार से मिले धार्मिक संगठनों के लोग
बवाल के बाद पीड़ित परिवार से मिलने धार्मिक संगठनों के लोग भी पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय वशिष्ठ, सत्य वीर बसोया, पंकज चतुर्वेदी, बजरंग दल के सह संयोजक हेमंत चौधरी आदि लोग पहुंचे। इन लोगों ने पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा व कानूनी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि बस्ती में हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed