फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Technical glitch in Metro for second consecutive day, Blue Line services halted

Delhi News: लगातार दूसरे दिन मेट्रो में तकनीकी खराबी, ब्लू लाइन की रफ्तार थमी

Tue, 30 Jun 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Technical glitch in Metro for second consecutive day, Blue Line services halted
ओएचई तार टूटने से करीब डेढ़ घंटे तक असर, एक्स पर यात्रियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खराबियों का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार शाम ब्लू लाइन की वैशाली शाखा पर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) का तार टूटने से पीक आवर में मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो गईं।

इसके कारण यमुना बैंक से वैशाली की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए परिचालन रोकना पड़ा, जबकि बाद में एक ही ट्रैक पर दोनों दिशाओं में ट्रेनें चलाई गईं। शाम करीब डेढ़ घंटे तक यात्रियों को देरी और भीड़ का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने मरम्मत के बाद शाम 6:43 बजे सेवाएं सामान्य होने की जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार शाम करीब 5:20 बजे आनंद विहार और वैशाली के बीच ओएचई का तार टूट गया। इसके बाद पहले ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया लेकिन मरम्मत कार्य के लिए शाम 6:20 बजे यमुना बैंक से वैशाली की ओर जाने वाले ट्रैक पर परिचालन रोकना पड़ा। इस दौरान यमुना बैंक और वैशाली के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो का संचालन किया गया। मरम्मत पूरी होने के बाद शाम 6:43 बजे दोनों ट्रैक पर सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया। सेवाएं प्रभावित होते ही कई यात्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर डीएमआरसी को टैग कर शिकायतें दर्ज कराईं। यात्रियों ने लिखा कि ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ा, प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ती गई और उन्हें समय पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। कई यात्रियों ने कहा कि दफ्तर से घर लौटने के व्यस्त समय में सेवा प्रभावित होने से वे काफी देर तक फंसे रहे और खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। डीएमआरसी ने कई शिकायतों के जवाब में तकनीकी खराबी की जानकारी देते हुए असुविधा के लिए खेद भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed