{"_id":"5f4ff2d98ebc3e536c1bce1e","slug":"teachers-met-active-du-vc-raised-their-demand-for-promotion-ashram-news-noi53369062","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के कार्यवाहक कुलपति से मिला डीटीए का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू के कार्यवाहक कुलपति से मिला डीटीए का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के छह कॉलेजों की प्रबंध समिति के सदस्यों के नामों के भेजे जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) बुधवार को डीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो पी.सी. जोशी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने लगभग 5000 तदर्थ शिक्षकों की कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति करने, लंबे समय से रुकी शिक्षकों की पदोन्नति के लिए ज्ञापन भी दिया।
एसोसिएशन के प्रभारी प्रोफेसर हंसराज सुमन ने प्रोफेसर जोशी को बताया कि दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 6 कॉलेजों में डीयू ने प्रबंध समिति सदस्यों के नाम अभी तक नहीं भेजे हैं। यह भी सूचित किया कि पिछले एक दशक से 3000 शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। वहीं विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति ना होने से शोध कार्य प्रभावित हो रहा है।
प्रो सुमन के अनुसार कार्यवाहक कुलपति ने जानकारी दी है कि जल्द ही विभागों और कॉलेजों में खाली पड़े सहायक प्रोफेसर के पदों पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। नियुक्ति करने संबंधी स्कूटनी के बाद स्क्रीनिंग का कार्य जारी है। स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों को नियुक्ति संबंधी गाइडलाइंस जारी कर दी जाएगी। छ: कॉलेजों की प्रबंध समिति के सदस्यों के नाम भेज दिए जाएंगे।