{"_id":"58baab3a4f1c1b2e4d830927","slug":"teacher-suspend-in-case-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक निलंबित, गिरफ्तारी न होने पर स्कूल पर जड़ेंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक निलंबित, गिरफ्तारी न होने पर स्कूल पर जड़ेंगे ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 05 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
molestation
पटौदी खंड के गांव भोड़ा कला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीण इस शिक्षक के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक सोमवार तक गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वह स्कूल के गेट पर ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन
शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर स्कूल परिसर में पंचायत की। कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा को लांक्षित करने वाले शिक्षक की जगह जेल में है। उसे सिर्फ निलंबित करना काफी नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे लोग समाज को कलंकित करते हैं इन्हें सजा मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि इसने पहले भी एक छात्रा के साथ वह अश्लील हरकत कर चुका है।
मामला गंभीर होता देख शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया।
आरोपी शिक्षक को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम कुमार फलस्वाल ने छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक शिव कुमार को निलंबित कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को बिलासपुर थाने में तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का मामला मामला दर्ज किया गया था।
मगर शनिवार को आरोपी शिक्षक शिव कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साएं ग्रामीण सुबह ही स्कूल परिसर में पहुंच गए। बिलासपुर थाना प्रबंधक शैलेंद्र कुमार भी टीम के साथ स्कूल पहुंचे।
इस मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि वह आरोपी शिक्षक को शाम तक गिरफ्तार करें वरना सोमवार को स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। जिस समय यह चल रहा था कि विद्यार्थियों की छुट्टी करा दी गई थी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय बगैर प्राचार्य के ही चल रहा है। कार्यवाहक अध्यापक ही स्कूल को संभाल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोपहर बाद तीनों पीड़ित छात्राओं को पटौदी के सीनियर डिविजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वर्षा जैन की अदालत में पेश किया गया। जहां पर तीनों छात्राओं ने शिक्षक द्वारा उनके साथ की गई हरकत के बारे में अपना बयान दर्ज कराया।