फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Taxi drivers gang-raped a woman from Uzbekistan

टैक्सी चालकों ने किया उज्बेकिस्तान की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Taxi drivers gang-raped a woman from Uzbekistan
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाना इलाके में उज्बेकिस्तान की युवती के साथ दो टैक्सी चालकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी उससे तीन हजार अमेरिकी डॉलर समेत पासपोर्ट और अन्य कागजात भी लूटकर ले गए। दहशतजदा युवती ने कई दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती (28) इस साल की शुरुआत में ही भारत आई थी और अपने देश की तीन युवतियों के साथ किशनगढ़ इलाके में रहकर गारमेंट का व्यावसाय कर रही थी। 13 अगस्त वह घर में अकेली थी। आरोप है, इस दौरान घर में घुसे दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए आरोपी घर में रखे तीन हजार अमेरिकी डॉलर, रुपये और पासपोर्ट समेत अन्य कागजात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद युवती सदमे में चली गई।
विज्ञापन

19 अगस्त को पीड़िता ने साथ रह रही युवतियों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने एक आरोपी साहिल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टैक्सी चालक है और एक-दो बार युवती उसकी टैक्सी में कहीं गई थी। तभी उसने युवती के बारे में पता कर लिया था। दूसरे आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में हुई। वह भी टैक्सी चालक है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed