{"_id":"600579ac24edec56385f214d","slug":"tandav-web-series-controversydelhi-criminal-case-filed-against-web-series-tandav-for-hurting-hindu-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भी सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' पर आपराधिक मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भी सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' पर आपराधिक मामला दर्ज
Mon, 18 Jan 2021 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
तांडव वेब सीरीज का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजॉन प्राइम पर 15 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के कुछ दृश्यों पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई शहरों में इस वेब सीरीज पर हो चुके एफआईआर के बाद अब दिल्ली में भी इसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।
दिल्ली में तांडव वेब सीरीज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस सीरीज के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा है और हिंदू भावनाओं को भी ठेस पहुंचती है।
यूपी में भी केस दर्ज
वेब सीरीज तांडव के निर्माता-निर्देशक और अमेजन ओरिजिनल इंडिया की हेड सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने के बाद लखनऊ पुलिस टीम सोमवार सुबह मुंबई पहुंची। पुलिस टीम की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह कर रहे हैं। इस मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने मुंबई में कुछ स्थानों पर दबिश भी दी।
बता दें कि हजरतगंज कोतवाली में रविवार देर रात वेब सीरीज तांडव के निर्माता-निर्देशक और अमेजन ओरिजिनल इंडिया की कंट्री हेड सहित पांच के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
कहा गया कि वेब सीरीज में जो प्रस्तुतीकरण किया गया है उससे समाज में विद्वेष फैल सकता है। समुदाय विशेष में तनाव हो सकता है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
हजरतगंज थाने के एसएसआई अमरनाथ यादव की तहरीर पर सीरीज के प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर, डायरेक्टर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन ओरिजिनल कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इस सीरीज के रिलीज होने से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़क सकती हैं।
हजरतगंज के श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप और टि्वटर हैंडल पर वेब सीरीज तांडव का वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है। इस फुटेज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं जो धार्मिक भावना भड़काने, जातियों में विभाजन और समुदाय विशेष की भावना भड़काने में सहायक होंगी।

Delhi: A criminal complaint has been filed in a court against web series 'Tandav'; the petition alleges that the series incites communal disharmony and hurts sentiments of Hindus
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 18, 2021