फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Suspect arrested and convicted of murder of 2-year-old son

Delhi News: सिकंदराबाद के ध्यानार्थ गर्भवती व 2 साल के बेटे की हत्या का दोषी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Suspect arrested and convicted of murder of 2-year-old son
- पेरोल जंप करने के बाद 5 साल से ज़्यादा समय से चल रहा फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गर्भवती और उसके 2 साल के बेटे की हत्या के दोषी यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी अशोक को गिरफ्तार किया है। दोषी पेरोल जंप करने के बाद 5 साल से ज्यादा समय से फरार था। दोषी ने वर्ष 2007 में वारदात को अंजाम दिया था। वर्ष 2016 में उसे आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। बाद में वर्ष 2019 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उसकी सज़ा को बरकरार रखा। वर्ष 2020 में उसकी मां की मृत्यु के आधार पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो सप्ताह पेरोल पर रिहा किया था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार आरोपी अशोक का बहनोई बालेश्वर कथित तौर पर रानी नाम की एक महिला के साथ विवाहेत्तर संबंधों में था। वर्ष 2007 में आरोपी अशोक ने रानी को बालेश्वर से संबंध खत्म करने की चेतावनी दी थी। आरोपी अशोक अपनी बहन सुमन (बालेश्वर की पत्नी) और अपने गांव के तीन साथियों बादल, अमित और जोगेंद्र के साथ रानी के घर 1 जून, 2007 को गया। उस समय वहां बालेश्वर भी मौजूद था। आरोपी अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बालेश्वर और सरिता (रानी की बेटी, जो उस समय गर्भवती थी) और उसके दो साल के बेटे अभिषेक पर गोलियां चला दीं। सरिता उस समय अपनी मां से मिलने आई हुई थी। बालेश्वर गोली लगने से बाल-बाल बच गया, जबकि सरिता और उसके नाबालिग बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड में उसे दोषी ठहराया गया। दोषी ने हाईकोर्ट से पेरोल मिलने के बाद सरेंडर नहीं किया। जांच में पता लगा कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता है और वर्तमान में सिकंदराबाद इलाके में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed