{"_id":"5c5ff220bdec22739b06a601","slug":"suryodaya-bank-aims-to-raise-rs-200-cr-by-march-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्योदय बैंक का मार्च अंत तक 200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सूर्योदय बैंक का मार्च अंत तक 200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
Sun, 10 Feb 2019 03:37 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
सूर्योदय बैंक
- फोटो : PTI
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मौजूदा एवं नये निवेशकों से अगले महीने के अंत तक 200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
बैंक ने 2017 में परिचालन शुरू किया था। अभी इसकी महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों में उपस्थिति है।
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर भास्कर बाबू ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘विस्तार योजना को आगे बढ़ाने के लिये बैंक अगले कुछ सप्ताह में 175 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पूंजी मौजूदा एवं नये निवेशकों को निजी आधार पर शेयरों की बिक्री कर जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बिक्री से बैंक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 29.5 प्रतिशत से कम होकर 27 प्रतिशत पर आ जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया अग्रिम चरण में है और इस वित्त वर्ष के अंत तक यह राशि जुटा ली जाएगी।
बैंक के मौजूदा निवेशकों में एचडीएफसी लिमिटेड, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन, आईडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं।