फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Summer season Temperature crosses 40 degree celsius in many areas of Delhi weather will take a turn from Saturday

गर्मी का सितम: दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40 के पार, 12 जून से करवट लेगा मौसम, बारिश की संभावना

Wed, 09 Jun 2021 12:26 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 12:26 AM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक  41.7 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Summer season Temperature crosses 40 degree celsius in many areas of Delhi weather will take a turn from Saturday
बारिश, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में इन दिनों सूरज जमकर गर्मी बरसा रहा है। यही वजह है कि आए दिन तापमान 40 के आंकड़े को पार कर रहा है। तेज गर्मी से लोगों को सप्ताह के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सूरज के कड़े तेवर और गर्म हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है। आगामी शनिवार से मौसम करवट ले सकता है और तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे पहले मौसम साफ रहने के साथ दिन और रात दोनों ही गर्म रहेंगे।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक  41.7 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज की तेज तपिश के कारण दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 के पार दर्ज किया गया। इस कड़ी में पालम में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 41.8, आया नगर में 41.5, गुरुग्राम में 41.2, मुंगेशपुर में 42, नोएडा में 40.4 और पीतमपुरा में सबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना नहीं है। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बनी हुई है। गर्म हवाओं के कारण इस समय स्थिति लू वाली बनी हुई है, लेकिन इसे लू नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि, लू की घोषणा तब की जाती है जब गर्मियों में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाता है। पलावत के मुताबिक, शनिवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट ले सकता है और तीन दिनों तक बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम साफ रहने के साथ हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 20 से 25 किमी प्रतिघंटा रहेगी। 


दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 रहा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा की हवा 245 के साथ सबसे खराब दर्ज की गई।  गुरुग्राम की हवा 155 के साथ औसत श्रेणी में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed