फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Summer Action Plan: Struggle to control pollution in the capital

Summer Action Plan : राजधानी में प्रदूषण पर कसेगा शिकंजा, 30 विभागों ने सौंपी रिपोर्ट

Fri, 21 Apr 2023 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 05:36 AM IST
सार

गर्मियों के मौसम में धूलकणों, जल और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तृत कार्ययोजना केंद्रित होगी। 

विज्ञापन
Summer Action Plan: Struggle to control pollution in the capital
वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए समर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। गर्मियों के मौसम में धूलकणों, जल और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तृत कार्ययोजना केंद्रित होगी। 

विज्ञापन


पिछले साल की सफलता के बाद दिल्ली सरकार की तरफ से 16 बिंदुओं पर केंद्रित समर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 30 विभागों ने रिपोर्ट और सुझाव पर्यावरण विभाग को सौंपे। गोपाल राय ने इसी आधार पर पर्यावरण विभाग को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समर एक्शन प्लान की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रदूषण से निपटने के लिए शुरू किए गए विंटर एक्शन प्लान के कारण दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मौजूदगी में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले 8 सालो में प्रदूषण स्तर में भी करीब 30% की कमी दर्ज की गई। इस बार भी सरकार गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए समर एक्शन प्लान लेकर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभागों के साथ 12 अप्रैल को संयुक्त बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी विभागों को 20 अप्रैल तक समर एक्शन प्लान के तहत 16 बिंदुओं पर केंद्रित कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट पर्यावरण विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। विभिन्न विभागों की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट पर चर्चा के लिए संयुक्त बैठक की गई।


प्रदूषण नियंत्रण के लिए दीर्घकालिक और तात्कालिक योजनाएं
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि प्लान में शामिल बिंदुओं के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक एक्शन प्लान तैयार कर लागू करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद पर्यावरण विभाग को सभी विभागों की रिपोर्ट और सुझावों के आधार पर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। समर एक्शन प्लान का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट 24 अप्रैल को केजरीवाल को सौंपी जाएगी। बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, विकास विभाग, कैंटोनमेंट, सीपीडब्लूडी, डीडीए, पुलिस आदि के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed