{"_id":"61df640b89a77455a32d46fa","slug":"sulli-and-bullibai-app-were-created-after-talks-in-trade-mahasabha-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : ट्रेड महासभा ग्रुप में बातचीत के बाद बनाए थे सुल्ली और बुल्लीबाई एप, नोएडा पुलिस ने भी की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : ट्रेड महासभा ग्रुप में बातचीत के बाद बनाए थे सुल्ली और बुल्लीबाई एप, नोएडा पुलिस ने भी की पूछताछ
Thu, 13 Jan 2022 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:58 AM IST
सार
किसी और ने ट्विटर पर बनाया था ग्रुप, लैपटॉप की जांच से हुआ खुलासा।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्ली डील्स व बुल्लीबाई एप मामले में एक और खुलासा हुआ है। सुल्ली डील्स के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर व बुल्ली बाई एप के निर्माता नीरज बिश्नोई ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि एप बनाने से पहले जनवरी 21 में ट्विटर हैंडल पर ट्रेड महासभा ग्रुप बना था। ग्रुप किसी तीसरे शख्स ने बनाया था। इस ग्रुप में बातचीत के बाद दोनों ने विवादित एप बनाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद जून-जुलाई 2021 में सुल्ली डील्स बनाई थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ नीरज बिश्नोई के लैपटॉप की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने ट्रेड महासभा ग्रुप बनाने वाले शख्स को पकड़ने के लिए जांच कर रही है। ट्रेड महासभा ग्रुप के सभी आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे और सभी ने अपने बदले हुए उपनाम रखे हुए थे।
विज्ञापन
स्पेशल सेल की यूनिट इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑप्स (आईएफएसओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीरज के लैपटॉप की रिपोर्ट से पता लगा है कि वह ट्रेसिंग से बचने के लिए टोर ब्राउजर का इस्तेमाल करता था। उसके मोबाइल से 153 लिंक मिले हैं। पुलिस ने इन लिंक को खोलकर देखा। इनमें ज्यादातर लिंक अश्लील फिल्मों के हैं। इसके अलावा कुछ लिंक पर हिंदू धर्म का पूरा इतिहास है।
विज्ञापन
इन लिंक में कहा गया है कि मुगलों व अंग्रेजों ने हिंदू धर्म का खत्म किया है। हिंदू धर्म को बचाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। एक लिंक में हिंदू धर्म क्या हैं और मनुस्मृति कैसे लिखी गई और उसमें क्या है इसके बारे में बताया गया है। एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर हंसराज, भानूप्रताप, अरुण व एसआई नीरज व पवन की टीम मामले की जांच कर रही है।
दोनों आरोपी बृहस्पतिवार तक दिल्ली पुलिस के रिमांड पर हैं। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं मुंबई, नोएडा व किशनगढ़ थाना, दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा रखी है।
नोएडा पुलिस ने की दोनों से पूछताछ
सेक्टर-24, नोएडा थाने के थानाध्यक्ष ने बुधवार को द्वारका स्थित आईएफएसओ कार्यालय पहुंचकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपियों से करीब तीन घंटे पूछताछ की। नोएडा पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई है। विवादित एप को लेकर नोएडा के सेक्टर-24 में मामला दर्ज है। यहां भी इन्होंने एक महिला को अपमानित किया था। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने भी बुधवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था।