{"_id":"6174acbe5c7a2a7c465d9880","slug":"sukesh-gifted-a-luxury-car-to-nora-fatehi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग का मामला : सुकेश ने नोरा फतेही को उपहार में दी थी लग्जरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी लॉन्ड्रिंग का मामला : सुकेश ने नोरा फतेही को उपहार में दी थी लग्जरी कार
Sun, 24 Oct 2021 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Oct 2021 06:15 AM IST
सार
कथित ठग ने नया खुलासा कर सभी को चौंकाया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
विज्ञापन
Nora Fatehi
- फोटो : instagram/Nora Fatehi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग रिश्वत मामले समेत 21 अन्य मामलों में आरोपी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को नया खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सुकेश ने कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को एक लग्जरी कार उपहार में दी है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अदालत के समक्ष पेश किए जाने के दौरान सुकेश ने यह दावा किया। अदालत ने सुकेश और उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को एक व्यवसायी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारी जब सुकेश चंद्रशेखर को कोर्ट रूम में ले जा रहे थे तो पत्रकारों ने उससे पूछा कि क्या उसने फतेही को कार गिफ्ट की थी। इस पर उसने जवाब दिया हां।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री को कौन सी कार गिफ्ट की थी तो सुकेश ने कहा कि यह आप उनसे क्यों नहीं पूछते? ईडी ने जानकारी दी है कि 14 अक्तूबर को फतेही का बयान दर्ज करते समय उन्हें पता चला था कि सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा को कार गिफ्ट दी थी। विशेष न्यायाधीश परवीन सिंह ने दंपती को 1 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।