{"_id":"6115ebe58ebc3e769d17b844","slug":"sukesh-case-arrested-from-rohini-jail-rs-200-crore-cheated-from-ranbaxy-owner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रैनबैक्सी के मालिक से 200 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है सुकेश चंद्रशेखर, जेल में रहते हुए की 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रैनबैक्सी के मालिक से 200 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है सुकेश चंद्रशेखर, जेल में रहते हुए की 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Fri, 13 Aug 2021 09:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:36 AM IST
सार
रोहिणी जेल से गिरफ्तार शातिर जालसाज सुकेश चंद्रशेखर रैनबैक्सी के मालिक से 200 करोड़ रुपये ठग चुका है। आरोपी ने जेल में रहते हुए 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली है। मामले दर्ज होने वाले कारोबारियों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबारियों से उगाही व जालसाजी के मामले में रोहिणी जेल से गिरफ्तार शातिर जालसाज सुकेश चंद्रशेखर करीब छह महीने से जेल से जालसाजी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। आरोपी ने रैनबैक्सी के मालिक से ही करीब 200 रुपये ठग लिए हैं। रैनबैक्सी के मालिक शिवेन्दर की पत्नी की शिकायत पर सुकेश के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुकेश रैनबैक्सी के मालिक शिवेन्दर से ठगी कर रहा था। वह उनसे कई महीनों से ठगी कर 200 करोड़ से ज्यादा ठग चुका है। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुकेश ने शिवेदर को खुद को सीनियर ब्यूरोक्रेट बताया था और कहा था कि वह उसके खिलाफ दर्ज जालसाजी के केस को खत्म करवा देगा।
केस को खत्म करवाने का झांसा देकर वह शिवेन्दर से पैसे ऐंठता रहा। सुकेश के दो साथी तिहाड़ जेल से बाहर शिवेन्दर की पत्नी से पैसे लेते थे। पत्नी को जब लगा कि वह आरोपी पैसे ले रहा हैं और काम नहीं करवा रहा है तो उसने इसकी शिकायत स्पेशल सेल को की।
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने मामला दर्जकर दो सगे भाई प्रदीप और दीपक को दिल्ली से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह शिवेन्दर की पत्नी से पैसे लेने आए थे। ये शिवेन्दर की पत्नी से एक करोड़ रुपये लेने आए थे। ये सुकेश के कहने पर जेल से बाहर लोगों से पैसे लेते थे। बताया जा रहा है कि सुकेश अभी तक कई पीड़ितों से 300 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है।

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने अभी तक किन-किन लोगों से पैसे ठगे हैं। अभी तक करीब चार पीड़ित सामने आ चुके हैं। सुकेश एक वर्ष से तिहाड़ व रोहिणी जेल में दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल रहा था। उसके पास एक दिल्ली का एयरटेल का मोबाइल नंबर था। उसके पास से एक एप्पल का आईफोन व दूसरा सैमसंग का साधारण फोन बरामद हुआ है।