फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sub-inspector seriously injured in an accident in Kalkaji police station area

दिल्ली में भीषण हादसा : नशे में धुत चालक ने दौड़ाई कार, पुलिसवाले को मारी टक्कर; सब इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल

Fri, 21 Nov 2025 01:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:20 PM IST
सार

दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में बीती रात यूपी नंबर की एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसे एक युवक शराब के नशे में चला रहा था। वाहन ने अचानक नियंत्रण खो देकर सब इंस्पेक्टर सचिन की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sub-inspector seriously injured in an accident in Kalkaji police station area
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कालकाजी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यूपी नंबर की एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी जिसे एक युवक शराब के नशे में चला रहा था। वाहन ने अचानक नियंत्रण खो देकर सब इंस्पेक्टर सचिन की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों की दिशा ही बदल गई और वे पास के बिजली के खंभों से जा टकराईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद बिजली के खंभे हवा में लटके रह गए। गनीमत रही कि वे जमीन पर नहीं गिरे, वरना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed