फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Studying will become simple and fun in primary classes

Delhi News: प्राथमिक कक्षाओं में सरल और मजेदार बनेगी पढ़ाई

Thu, 17 Aug 2023 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Studying will become simple and fun in primary classes
दिल्ली सरकार ने आयोजित की राज्यस्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल प्रदर्शनी
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाई पहले से ज्यादा सरल और मजेदार बनेगी। इस दिशा में दिल्ली सरकार के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से त्यागराज स्टेडियम में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के लिए टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) की दो दिवसीय राज्य स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबरॉय ने इसका उद्घाटन किया। दोनों ने अलग-अलग स्टॉल को देखा और शिक्षकों को इस प्रदर्शनी से अधिक से अधिक सीखकर उसे अपनी कक्षाओं में उपयोग करने के किए प्रोत्साहित किया।
प्रदर्शनी में दिल्ली सरकार के स्कूलों, एमसीडी स्कूलों और दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने प्रारंभिक वर्षों में छात्रों की बुनियादी शिक्षा को बेहतर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीखने के विभिन्न प्रकार के इनोवेटिव मॉडल का प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि बच्चों को किताबों के अतिरिक्त सिखाने के लिए विभिन्न टीचिंग लर्निंग मटेरियल का इस्तेमाल करना जरूरी है। जिसमें खेलने के साधारण खिलौनों से लेकर गिनती और गणित सीखने के लिए विभिन्न जोड़-तोड़ वाले टीएलएम शामिल हों। शिक्षक टीएलएम के जरिए पढ़ाई को सकारात्मक और अनुकूल वातावरण तैयार कर कक्षाओं को हैप्पी क्लासरूम में तब्दील करेंगे।
विज्ञापन

मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली के सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रिंसिपलों को इस प्रदर्शनी में आना चाहिए और देखना चाहिए कि कैसे-कैसे इनोवेटिव आइडियाज के साथ हम बच्चों को पढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीचिंग लर्निंग मटेरियल के साथ बच्चों का डर तो खत्म होगा ही साथ ही उन्हें गणित सीखने में मजा भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed