फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   students to learn coding and data science from current educational session

माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से छात्र सीखेंगे कोडिंग व डाटा साइंस की तकनीक

Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
students to learn coding and data science from current educational session
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस सत्र में माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए डाटा साइंस और कोडिंग के नए कोर्स की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के छात्र कोडिंग व आठवीं से 12वीं तक के छात्र डाटा साइंस की तकनीक को सीख सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कोर्स का मकसद बच्चों की तार्किक क्षमता को बढ़ाना है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट में कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत ये वादा किया था कि स्कूली पाठ्यक्रम में कोडिंग और डाटा साइंस विषय को पढ़ाया जाएगा। सीबीएसई माइक्रोसाफ्ट के साथ देश की नई पीढ़ी को नए जमाने के कौशल सिखाकर सशक्त बनाने जा रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई के मुताबिक, दोनों विषयों को 12 घंटे के स्किल मॉड्यूल में शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों की तार्किक क्षमता बढ़ने के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर उनकी सोच भी विकसित होगी। डाटा साइंस विषय को आठवीं में 12 घंटे के स्किल माड्यूल व नौवीं से 12वीं तक इसे कौशल विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों को आंकड़ा जुटाने, संग्रहित करने व समस्या का समाधान करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं में कौशल विषय के तौर पर इन विषयों को शामिल करने के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। कोर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने एनसीईआरटी के पैटर्न पर संप्लीमेंट्री किताबों को भी तैयार किया है, जिसमें जीवन आधारित उदाहरणों को शामिल किया गया है। इससे छात्र आसानी से तकनीक को सीख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed