{"_id":"6474dafc9d729b17db02a5c5","slug":"student-was-stabbed-and-injured-in-sonia-vihar-delhi-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बेखौफ अपराधी: अब मामूली सी बात पर पॉलिटेक्निक के छात्र को चाकू से गोदा, GTB अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बेखौफ अपराधी: अब मामूली सी बात पर पॉलिटेक्निक के छात्र को चाकू से गोदा, GTB अस्पताल में भर्ती
Mon, 29 May 2023 10:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 29 May 2023 10:36 PM IST
सार
दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक छात्र को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घर के पास पड़ोस में रहने वाले नौशाद से चूहे को दूर छोड़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में महज घर के पास चूहा छोड़ने का विरोध करने पर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। गंभीर हालत में 19 वर्षीय पीड़ित आदित्य को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आदित्य अपने परिवार के साथ गली नंबर-21, सुंदरम धर्मशाला, साढ़े चार पुश्ता, सोनिया विहार में रहता है। आदित्य पॉलिटेक्निक का छात्र है। कुछ दिनों पूर्व घर के पास ही रहने वाले नौशाद नामक युवक उसके घर के पास चूहा छोड़ने आया था।
विज्ञापन
आदित्य ने नौशाद से वहां चूहा न छोड़कर जंगल में जाकर छोड़ने के लिए कहा। इस बात पर आरोपी उससे बहस करने लगा। दोनों के बीच खूब तू-तू-मैं-मैं हुई। इसके बाद नौशाद चला गया। आरोप है कि शनिवार रात को आदित्य अपने दोस्त सूरज के साथ कंप्यूटर क्लास से घर लौट रहा था। इस बीच आरोपी ने आदित्य पर हमला कर दिया।
विज्ञापन