फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Stomach worm roaming in Delhi, together with Albenda Zol

सतर्कता : दिल्ली में घूम रहा ‘पेट का कीड़ा’, साथ में है ‘अल्बेंडा जोल

Wed, 06 Apr 2022 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 05:37 AM IST
सार

बच्चों के साथ माता-पिता को जागरूक करने के लिए डॉक्टरों ने धारण किया स्वरूप, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान मनाने के लिए अनूठी पहल।

विज्ञापन
Stomach worm roaming in Delhi, together with Albenda Zol
जागरूरता अभियान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी-बड़ी आंखें, खौफनाक चेहरा, नीला शरीर और दोनों हाथ सफेद। ये रूप पेट के कीड़े का है, जो छोटे बच्चों को बीमार बना देता है। इन दिनों ये कीड़ा दिल्ली की गलियों में घूम रहा है। जगह-जगह बच्चों को रोककर उन्हें डरा रहा है। उन्हें अपनी ताकत के बारे में भी बता रहा है, लेकिन घबराने की बात नहीं है। इसके साथ अल्बेंडा जोल भी घूम रहा है, जो कीड़े का नाशक है। पीला चेहरा और गले में स्टेथोस्कोप लेकर अल्बेंडा जोल लोगों से कह रहा है कि घबराएं नहीं, उसकी एक खुराक कीड़े को खत्म करने के लिए काफी है।

विज्ञापन


ये दोनों आपके घर या आसपास की गलियों में दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि ये कोई और नहीं, बल्कि जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर हैं, जिन्होंने इस बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए कीड़े और अल्बेंडा जोल का स्वरूप धारण किया है। डॉक्टरों की यह अनूठी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


एक से नौ अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिला रही हैं। एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर को पेट के कीड़े मारने के लिए यह दवा दी जा रही है। राजधानी के स्कूल और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी यह दवा उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रवि कुमार ने बताया कि हर वर्ष कृमि दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना टीकाकरण के जरिए जब लोगों का सहयोग देखने को मिला तो उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर यह अनूठी पहल शुरू की। इससे लोगों में मनोरंजन के साथ अभियान का संदेश भी पहुंच रहा है। कोरोना टीकाकरण की वजह से काफी हद तक विभागीय टीमों को उनकी क्षमताओं के बारे में पता चला है। यही वजह है कि कोरोना टीकाकरण के साथ साथ दिल्ली की सभी 11 जिला स्वास्थ्य टीमें पोलियो, मिशन इंद्रधनुष और अब कृमि अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। 

कोविड के साथ बाकी टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य अभियान को संचालित करना काफी चुनौतियों से भरा है। विभाग के एक अन्य डॉ. विवेक बताते हैं कि राजधानी में अभी तक स्वास्थ्य टीमें आशा वर्कर, डॉक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य सभी के साथ मिलकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, क्योंकि साल 2017 से 2019 के बीच दिल्ली सरकार 78 से 80 फीसदी तक लक्ष्य हासिल कर पाई, लेकिन साल 2020 से 2021 तक औसतन 55 से 57 फीसदी बच्चों को ही दवा दे सके। इस बार फिर से पुराने रिकार्ड को पार करने का लक्ष्य रखा गया है। 

28 फीसदी बच्चे संक्रमित 
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) द्वारा किए सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली में लगभग 28 फीसदी बच्चे किसी न किसी प्रकार के आंतों के कीड़े से संक्रमित पाए गए, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट बताती है कि पूरे विश्व में 1.3 अरब लोग कृमि रोग से पीड़ित हैं। इसमें अकेले भारत में 1 से 19 वर्ष के 24 करोड़ बच्चे संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में एनीमिया की व्यापकता अधिकांश आयु समूहों में 50 फीसदी से अधिक है जो गंभीर चिंता का कारण है। 


15 लाख बच्चों का लक्ष्य पूरा करेगा विभाग
बच्चों और किशोरों में एनीमिया की रोकथाम और आंतों के कीड़ों से जुड़े संक्रमण को कम करने के लिए साल 2017 से यह अभियान साल में दो बार दिल्ली में आयोजित होता है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्ष यह काफी प्रभावित भी रहा। इस बार दिल्ली में 15 लाख बच्चे और किशोरों को अल्बेंडा जोल की खुराक देने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed