फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Statement against CM Yogi, journalist arrested

सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला पत्रकार दिल्ली से गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Statement against CM Yogi, journalist arrested
सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला पत्रकार दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत जगदीश कन्नौजिया को लखनऊ पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय से शुक्रवार देर रात एसएसपी कलानिधि नैथानी को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश जारी हुआ। इसके बाद हजरतगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक विकास कुमार ने प्रशांत के खिलाफ तहरीर दी। सीओ हजरतगंज व साइबर सेल केनोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। साथ ही इसकी जांच वृजेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपी गई। प्रशांत की लोकेशन दिल्ली में मिलने पर देर रात साइबर सेल व हजरतगंज थाने की टीम को वहां भेजा गया। शनिवार दोपहर में आरोपी को गिरफ्तार लिया गया। सीओ के मुताबिक, प्रशांत स्वतंत्र पत्रकारिता करता है।
विज्ञापन

उधर, प्रशांत की पत्नी जगीशा अरोड़ा का कहना है कि उसके घर में दो लोग सादी वर्दी में आए और खुद को लखनऊ पुलिस का अधिकारी बताते हुए बिना गिरफ्तारी वारंट दिखाए उसके पति को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को अपना प्रेमी बताती युवती के मामले में की थी टिप्पणी
प्रशांत ने 6 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर ‘इश्क छुपता नहीं छुपाने से योगी जी’ पोस्ट की थी। साथ ही एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें एक युवती मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर खड़ी होकर खुद की योगी आदित्यनाथ की प्रेमिका बता रही थी। प्रशांत के इस वीडियो को करीब 95 हजार बार देखा गया। इसके साथ ही इसे करीब चार हजार लाइक मिले और 15 सौ से अधिक बार रीट्वीट किया गया। प्रशांत इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ पर उनके जन्मदिन पर टिप्पणी कर चुका है। उनकी इन टिप्पणियों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed