फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   State of administrative transparency in JNU is worrying: ABVP

Delhi News: जेएनयू में प्रशासनिक पारदर्शिता की स्थिति चिंताजनकः एबीवीपी

Sat, 01 Nov 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
State of administrative transparency in JNU is worrying: ABVP
चुनाव को लेकर सचिव और संयुक्त सचिव ने एजेंडा किया प्रस्तुत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीवीपी के महासचिव और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवारों ने अपना एजेंडा प्रस्तुत किया। महासचिव पद के उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे ने कहा कि जेएनयू में छात्र अधिकारों और प्रशासनिक पारदर्शिता की स्थिति चिंताजनक है।
एबीवीपी मानती है कि किसी भी लोकतांत्रिक परिसर में संवाद और जवाबदेही सबसे आवश्यक है। प्रशासनिक निर्णयों में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना और सीपीओ मैनुअल जैसे असंवेदनशील प्रावधानों की समीक्षा कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय प्रशासन में पारदर्शिता की कमी और कई स्तरों पर जवाबदेही का अभाव देखने को मिला है। एबीवीपी यह सुनिश्चित करेगी कि वित्तीय और प्रशासनिक मामलों में स्पष्टता हो और हर निर्णय छात्रों के हित में लिया जाए। एबीवीपी का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं बल्कि समाधान देना है।
विज्ञापन


एबीवीपी से संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार अनुज ने कहा कि जेएनयू के छात्रों में अपार प्रतिभा है लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वह अपनी पूर्ण क्षमता तक नहीं पहुंच पाते। एबीवीपी इस स्थिति को बदलना चाहती है। हमारा संकल्प है कि विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे को लागू किया जाए। खेल मैदानों और जिम सुविधाओं का नवीनीकरण हो और खेलों को जेएनयू की पहचान के रूप में पुनर्स्थापित किया जाए। एबीवीपी जेएनयू के केंद्रीय चुनाव समन्वयक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि हम वामपंथी विचारधारा की नकारात्मकता नहीं, राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास की दिशा में संगठित प्रयास चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed