फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   St. Stephens to sports test on 20 june

सेंट स्टीफंस में 20 जून से शुरु होगा स्पोर्ट्स ट्रायल

Mon, 10 Jun 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
St. Stephens to sports test on 20 june
सेंट स्टीफंस में 20 जून से शुरू होगा स्पोर्ट्स ट्रायल
विज्ञापन

नई दिल्ली। सेंट स्टीफंस कॉलेज ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिले के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल व साक्षात्कार के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 20 जून से स्पोर्ट्स लिए ट्रायल और 11 जुलाई से साक्षात्कार शुरू होंगे। इससे पहले 16 जून को स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन शुरू किया जाएगा। छात्रों को अपने स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के मूल दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचना होगा। इस तिथि के बाद वेरिफिकेशन नहीं हो पाएगा। यदि किसी कारणवश छात्र निर्धारित तिथि पर वेरिफिकेशन के लिए स्वयं उपस्थित नहीं होता है तो वह किसी अन्य को औपचारिकता पूरी करने के लिए भेज सकता है। बशर्ते, उसके पास सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो आईडी और अधिकृत पत्र होना चाहिए। 16 जून को स्क्वैश (पुरुष) क्रिकेट (पुरुष), टेबल टेनिस, व बैडमिंटन के लिए दस्तावेज का वेरिफिकेशन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। 17 जून को बास्केटबाल, शूटिंग, फुटबाल (वूमेन), 18 जून को स्वीमिंग व लॉन टेनिस व फुटबाल (पुरुष) का वेरिफिकेशन होगा। 19 जून को सर्टिफिकेट ग्रीवांस सेशन होगा।
स्पोर्ट्स ट्रायल का शेड्यूल
तिथि खेल
20 जून क्रिकेट व स्क्वैश (पुरुष)
21 जून बैडमिंटन (महिला) टेबल टेनिस (महिला)
22 जून बैडमिंटन (पुरुष), टेबल टेनिस (पुरुष)
24 जून शूटिंग
25 जून स्वीमिंग
26 जून लॉन टेनिस (पुरुष)
28 जून लॉन टेनिस (महिला)
29 जून बास्केटबाल (महिला)
01 जुलाई बास्केटबाल (पुरुष)
02 जुलाई फुटबाल (पुरुष)
04 जुलाई फुटबाल (महिला)
----
स्पोर्ट्स साक्षात्कार शेड्यूल
11 जुलाई : बीए-ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए-ऑनर्स इतिहास, बीए-ऑनर्स अंग्रेजी, बीए-ऑनर्स फिलॉसफी।
12 जुलाई : बीएससी-ऑनर्स मैथेमेटिक्स, बीएससी-ऑनर्स फिजिक्स, बीएससी-ऑनर्स केमिस्ट्री, बीएससी-प्रोग्राम केमिस्ट्री, बीएससी-प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस।
13 जुलाई : बीए-प्रोग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed