{"_id":"5d05532e8ebc3e57f5399634","slug":"st-stephens-s-sports-quote-admission-schedule-cancled-ashram-news-noi443734472","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोट्र्स कोटे के दाखिले का शेड्यूल हुआ रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोट्र्स कोटे के दाखिले का शेड्यूल हुआ रद
विज्ञापन
सेंट स्टीफंस : स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले का शेड्यूल रद्द
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध नामचीन सेंट स्टीफंस कॉलेज में रविवार से स्पोर्ट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। कॉलेज ने बीते शनिवार को जारी किए गए स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले का शेड्यूल रद्द कर दिया है। कहा जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद डीयू में आवेदन की तिथि बढ़ने के कारण ऐसा किया गया है। कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर खेल कोटे के प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स कोटे के ट्रायल और साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए नया शेड्यूल जारी करने की सूचना दी है।
कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हुई थी। खेल कोटे के लिए प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 19 जून तक चलनी थी। वहीं, ट्रायल 20 जून से 4 जुलाई तक होने थे। साक्षात्कार की तिथि 11 जुलाई से 13 जुलाई थी। अब नया शेड्यूल जारी होगा तो पूरी प्रक्रिया के लिए नई तिथियां जारी होंगी। यह जानकारी लेने के लिए छात्रों को नियमित कॉलेज के पोर्टल पर नजर रखनी होगी। उधर, जीसस एंड मैरी कॉलेज ने भी अपने एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) कोटे के शेड्यूल को स्थगित करने का नोटिस अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। कॉलेज में 17 और 18 जून को ईसीए ट्रायल होने थे। इसे अगले नोटिस तक के लिए स्थगित कर दिया है।