{"_id":"6133945c8ebc3ebeb708ab8c","slug":"st-stephen-s-cut-off-released-ashram-news-noi602764328","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट स्टीफंस कॉलेज : इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ पहुंची 99.50 फीसदी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट स्टीफंस कॉलेज : इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ पहुंची 99.50 फीसदी पर
Sun, 05 Sep 2021 04:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 04:35 AM IST
सार
- इस साल बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स इतिहास व बीए प्रोग्राम की कटऑफ शतक लगाने के करीब है।
विज्ञापन
St Stephen's college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 11 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस साल बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स इतिहास व बीए प्रोग्राम की कटऑफ शतक लगाने के करीब है। सामान्य श्रेणी के कॉमर्स व ह्यूमैनिटीज के छात्रों के लिए बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की कटऑफ इस साल 99.50 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन
बीते साल की तुलना में इस पाठ्यक्रम की कटऑफ मेें 0.25 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि सत्र 2020-21 की कटऑफ में इस पाठ्यक्रम में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इस कटऑफ ने डीयू की कटऑफ की स्थिति को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ साइंस स्ट्रीम के लिए बीते साल के समान 98.75 फीसदी है। वहीं बीए ऑनर्स इतिहास, बीए ऑनर्स अंग्रेजी व बीए प्रोग्राम की कटऑफ 99 फीसदी है। स्टीफंस की कट ऑफ ने डीयू की आने वाली कटऑफ की स्थिति को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। सेंट स्टीफंस की कटऑफ देखें तो सामान्य श्रेणी के लिए अंग्रेजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स व बीए प्रोग्राम की कटऑफ बीते साल की तरह फिर से 99 फीसदी रही है, जहां बीते साल कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह 99 फीसदी थी। वहीं इस बार साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम दोनों के लिए तीनों पाठ्यक्रम की कटऑफ 99 फीसदी है।
विज्ञापन
बीए इतिहास ऑनर्स की ह्यूमैनिटी स्ट्रीम के छात्रों के लिए कटऑफ 98.25 फीसदी रही है। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के लिए बीए प्रोग्राम की कटऑफ 97.75 फीसदी और इसी स्ट्रीम के लिए अंग्रेजी ऑनर्स की कटऑफ 98.7 फीसदी रही है। कॉलेज ने कटऑफ के साथ ही सब्जेक्ट राइडर (किस पाठ्यक्रम में किस विषय केे लिए कितने अंक की अनिवार्यता) को भी जारी किया है। कॉलेज ने बीए फिलॉस्फी ऑनर्स में कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 98 फीसदी, ह्यूमैनिटिज स्ट्रीम के लिए 98.75 फीसदी और साइंस स्ट्रीम के लिए 97 फीसदी कटऑफ जारी की है। कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स की कटऑफ सबसे कम रही। कॉलेज ने कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज और साइंस के स्ट्रीम के लिए 69 फीसदी कट ऑफ जारी की है।
साइंस विषयों में बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स की कट ऑफ सर्वाधिक
साइंस विषयों में बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स की कट ऑफ सर्वाधिक है। इस पाठ्यक्रम में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए 98.5 फीसदी और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के लिए 98 फीसदी घोषित की गई है। बीएससी फिजिक्स ऑनर्स में 97.66 फीसदी, बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स में 96.33 फीसदी कटऑफ जारी की गई है। कॉलेज ने बीएससी प्रोग्राम विद कंप्यूटर साइंस में 97 फीसदी और बीएससी प्रोग्राम विद केमिस्ट्री की 95.33 फीसदी कटऑफ घोषित की है।
साक्षात्कार के बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी
अब जल्द ही छात्रों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार होंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। कॉलेज में दाखिले की मेरिट के लिए बारहवीं कक्षा की 85 फीसदी वेटेज और साक्षात्कार की वेटेज 15 फीसदी होगी। पिछले साल की तरह कॉलेज कोरोना महामारी के कारण प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। कॉलेज की करीब 410 सीटों मेें से पचास फीसदी सीटें क्रिश्चियन कोटे की व पचास फीसदी सामान्य वर्ग के छात्रों की होती हैं।
डीयू की कटऑफ एक अक्तूबर को जारी होने की संभावना
सेंट स्टीफंस की कटऑफ भले ही जारी हो गई हो, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी होने का इंतजार करना होगा। डीयू की कटऑफ एक अक्तूबर को जारी हो सकती है। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिले चार अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। दो अक्तूबर को अवकाश व तीन अक्तूबर को रविवार होने के कारण डीयू प्रशासन ने चार अक्तूबर से पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।