फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Spend on e-vehicle, the pain of inflation will not hurt

दिल्ली : ई-वाहन पर करें खर्च, नहीं सताएगा महंगाई का दर्द

Thu, 07 Apr 2022 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 05:03 AM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक, परिचालन और रखरखाव पर कम खर्च के कारण लोगों का ई-वाहनों की तरफ रुझान बढ़ा है। दिल्ली सरकार का भी अगले साल तक सड़कों पर 2000 ई-बस उतारने का लक्ष्य है। हालांकि, ई-वाहनों की कीमतें अभी पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की गाड़ियों से करीब दोगुना ज्यादा हैं। विशेषज्ञ इसे ई-वाइनों के तेज विस्तार की राह का रोड़ मान रहे हैं।

विज्ञापन
Spend on e-vehicle, the pain of inflation will not hurt
ई-व्हीकल

विस्तार

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन का मिश्रित असर ई-वाहनों की खरीद पर पड़ा है। बीते तीन माह में दिल्ली में पंजीकृत कुल गाड़ियों में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी ई-वाहनों की रही।

विज्ञापन


पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की तुलना में ई-वाहनों के परिचालन का खर्च महज 15-20 रुपये हैं। पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की तुलना में तो ई-बाइक 20 फीसदी से भी कम खर्च में चल सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, परिचालन और रखरखाव पर कम खर्च के कारण लोगों का ई-वाहनों की तरफ रुझान बढ़ा है। दिल्ली सरकार का भी अगले साल तक सड़कों पर 2000 ई-बस उतारने का लक्ष्य है। हालांकि, ई-वाहनों की कीमतें अभी पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की गाड़ियों से करीब दोगुना ज्यादा हैं। विशेषज्ञ इसे ई-वाइनों के तेज विस्तार की राह का रोड़ मान रहे हैं। हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले समय में कीमतें नीचे आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार अलग-अलग ईंधन से चले, तो इतना होगा खर्च

  • अगर कार औसतन एक लीटर में 20 किमी जाती है तो 10 लीटर ईंधन में तय होगी 120 किमी तक की दूरी।
  • पेट्रोल से चलने वाले कार में ईंधन पर होगा करीब 1054 रुपये खर्च।
  • डीजल की कार से ईंधन पर होगा 966 रुपये खर्च।
  • सीएनजी की कार से खर्च होगा 666 रुपये।
  • दस रुपये प्रति यूनिट की हिसाब से ई-वाहन की चार्जिंग पर 120 रुपये का खर्च।

ई-स्कूटी से 50 पैसे में एक किमी का सफर
ई-बाइक या स्कूटी को पूरी तरह चार्ज करने में करीब पांच घंटे का वक्त लगता है। यानी चार्जिंग पर 50 रुपये का खर्च कर आप 100 किमी से अधिक दूरी तय कर सकते हैं। ई-बाइक से महज 50 पैसे प्रति किमी की दर में सफर कर सकते हैं। ई स्कूटी को फुल चार्ज करने के बाद कम से कम समय में वाहनों में सफर कर सकेंगे। पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहन से औसतन एक लीटर में 30-50 किमी का सफर कर सकते हैं।


ई-वाहनों की खरीद पर खर्च दोगुना, मांग बढ़ने से कीमतें होंगी कम
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सहायक निदेशक डॉ. दीपांकर साहा ने बताया कि फिलहाल ईंधन की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के लिहाज से ई वाहनों का विकल्प लोगों के लिए बेहतर हो सकता है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी से ईंधन के मद में खर्च बढ़ रहा है। डीजल, सीएनजी और पेट्रोल की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत दोगुने तक है। ई-वाहनों पर सर्वाधिक खर्च बैटरी पर होता है, लेकिन साल-दो साल में बैटरी बदलने की जरूरत होती है। ईंधन पर रोज होने वाले खर्च से राहत मिल सकती है।

प्रदूषण भी न के बराबर
विशेषज्ञों का कहना है कि ई-वाहनों में इंजन नहीं होने की वजह से प्रदूषण भी न के बराबर होता है। जबकि पेट्रोल कार से प्रति गैलन करीब 8,885 ग्राम कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। डीजल वाहनों के लिए प्रति गैलन 10 हजार ग्राम से अधिक कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। सीएनजी वाहनों से पेट्रोल की तुलना में करीब 5-10 फीसदी कम कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। डीजल वाहनों की तुलना में सीएनजी वाहनों से नाइट्रोजन ऑक्साइड का कम उत्सर्जन होता है। एक गैलन में 3.78 लीटर पेट्रोल, डीजल या डीजल होते हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट की अनन्या दास के मुताबिक ई वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा बेहतर होने से मांग में और बढ़ोतरी होगी। प्रदूषण कम करने के लिए यह बेहद कारगर है।

उत्तरी दिल्ली में बने 27 ईवी चार्जिंग स्टेशन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में लोग ज्यादा सुगमता से अब अपने इलेक्ट्रिक वाहनों    को चार्ज कर पाएंगे। यहां 20 स्थानों पर 27 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। उत्तरी निगम के अधिकारियों ने बताया है कि इनमें 15 ईवी चार्जिंग स्टेशनों को सार्वजनिक उपयोग के लिए चालू कर दिया गया है।

उत्तरी निगम ने केन्द्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के सहयोग से ईवी चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित किया है। उत्तरी निगम के अधिकारियों ने बताया कि रानी बाग रोड नंबर 44, नानीवाला   बाग वाणिज्यिक परिसर, मुखर्जी नगर के धीरपुर में एमवीआईडी अस्पताल, रोहिणी सेक्टर-3 मंगलम प्लेस, पीतमपुरा में नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा, मोती नगर टांगा स्टैंड, रोहिणी में एमटू के मार्केट मंगलम प्लेस, प्रशांत विहार डीडीए मार्केट के स्थानीय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स डी-ब्लॉक, मल्टी लेवल अंडरग्राउंड पार्किंग मॉडल टाउन-2 में चार्जिंग स्टेशन चालू किए गए हैं। कई जगहों पर दो-तीन स्टेशन एक साथ स्थापित किए गए हैं।  

30 अप्रैल तक 54 जगहों पर होगी चार्जिंग
उत्तरी निगम के अधिकारियों ने बताया है कि चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित व संचालित करने के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल), ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अधिकृत किया है। इन कंपनियों ने 54 स्थानों का चयन किया था, बची हुई जगहों पर 30 अप्रैल    तक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed