फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special cutoff will be released in DU today

मिशन एडमिशन : डीयू में आज जारी होगी स्पेशल कटऑफ, पर नहीं रहेगा कॉलेज-कोर्स बदलने का विकल्प

Mon, 25 Oct 2021 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Oct 2021 04:58 AM IST
सार

इस कटऑफ के तहत मंगलवार से छात्र दाखिले के लिए कर सकते हैं आवेदन।

विज्ञापन
Special cutoff will be released in DU today
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में आज स्पेशल कटऑफ जारी होगी। इसके तहत उन छात्रों के पास यह विशेष अवसर है, जिन्हें पिछली तीन कटऑफ में दाखिला नहीं मिला है। ऐसे में छात्र इस कटऑफ में अपने मनपसंदीदा कॉलेज व कोर्स में दाखिले का सपना पूरा कर सकते हैं। अब तक डीयू में 70 हजार स्नातक की सीटों में से 60 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला प्रक्रिया हो चुकी है। 

विज्ञापन


डीयू प्रशासन के मुताबिक, सोमवार को स्पेशल कटऑफ जारी होने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे से छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के पास 26 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक आवेदन करने का मौका रहेगा। इसके बाद कॉलेजों को 28 अक्तूबर शाम  पांच बजे तक छात्रों के दाखिले को मंजूर करना होगा। वहीं, छात्रों के पास 29 अक्तूबर शाम पांच बजे तक दाखिले की फीस जमा करने का अवसर रहेगा। पिछली कटऑफ के मुकाबले इस बार छात्रों के पास दाखिले के कम दिन रहेंगे। इससे पिछली कटऑफ में छात्रों के पास आवेदन करने के लिए चार दिन का समय था, जबकि इस बार सिर्फ दो दिन का समय है। 
विज्ञापन


जिन छात्रों को अब तक नहीं मिला दाखिला, उनके लिए विशेष अवसर 
स्पेशल कटऑफ में उन छात्रों के पास दाखिले का विशेष अवसर रहेगा, जिन्हें अभी तक तीन कटऑफ में दाखिला नहीं मिला है। वह छात्र इस कटऑफ में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, छात्रों के पास कॉलेज व कोर्स बदलने का अवसर नहीं रहेगा। इस कटऑफ के तहत जिन छात्रों को जिस कॉलेज व कोर्स में दाखिला मिलेगा वह उसे आगे जारी होने वाली कटऑफ में नहीं बदल सकेंगे। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को सलाह है कि दाखिला लेने से पहले छात्र कोर्स व कॉलेज सुनिश्चित कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली कटऑफ के आसपास ही रहेगी स्पेशल कटऑफ
सोमवार को जारी होने वाली स्पेशल कटऑफ में बीते दिनों जारी हुई तीसरी कटऑफ से ज्यादा अंतर नहीं होगा। इस कटऑफ को पिछली कटऑफ के आसपास ही रखा जाएगा। हालांकि, इस कटऑफ में छात्रों के पास दाखिले के अच्छे अवसर रहेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी कॉलेज ने किसी एक विषय में 95 फीसदी कटऑफ जारी की है। ऐसे में इस कटऑफ के तहत केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिनके अंक 95 फीसदी या इससे अधिक हैं। यही वजह है कि जिन अधिक अंक वाले छात्रों को पहले दाखिला नहीं मिला था। ऐसे छात्रों के पास इस बार दाखिले का विशेष अवसर है। 

सिर्फ सीमित संख्या पर ही दाखिअवसर 
डीयू की कुल 70 हजार सीटों में से 60 हजार सीटों पर दाखिला हो चुके हैं। ऐसे में अब सिर्फ सीमित सीटों पर ही दाखिले के अवसर हैं। स्पेशल कटऑफ में भी सिर्फ वही कॉलेज कटऑफ जारी करेंगे, जिनके पास पिछले तीन कटऑफ में सीटें खाली रह गई हैं। डीयू प्रशासन को उम्मीद है कि इस कटऑफ से खाली रह गई अधिकांश सीटों को भरने में मदद मिलेगी। इसके बाद छात्रों के पास दाखिले के अवसर भी कम हो जाएंगे। 


30 अक्तूबर को जारी होगी चौथी कटऑफ
इस कटऑफ के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए डीयू की ओर से 30 अक्तूबर को चौथी कटऑफ जारी की जाएगी। इसके लिए छह नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इस कटऑफ में भी छात्रों के पास दाखिले के आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन का समय रहेगा। हालांकि, इस कटऑफ तक प्रतिष्ठित कॉलेजों में सीमित कोर्स में भी दाखिले के अवसर कम हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed