{"_id":"61f0172f29af305d643a55a2","slug":"special-cell-arrests-sharpshooter-of-kapil-sangwan-gang-gang-running-in-india-sitting-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्पेशल सेल ने कपिल सांगवान गिरोह के शार्पशूटर को किया गिरफ्तार, इंग्लैंड में बैठकर भारत में चला रहा गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्पेशल सेल ने कपिल सांगवान गिरोह के शार्पशूटर को किया गिरफ्तार, इंग्लैंड में बैठकर भारत में चला रहा गिरोह
Tue, 25 Jan 2022 08:58 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:58 PM IST
सार
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार दयालसर रोड, उत्तम नगर में स्थित प्रॉपर्टी डीलर राहुल गोयल के कार्यालय पर 11 जनवरी को दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अतंरराज्यीय गैंगस्टर व जबरन वसूली करने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शार्पशूटर शेखर उर्फ सोनू की उत्तम नगर में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग के मामले में तलाश थी। जबरन वसूली के लिए प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की गई थी। गैंगस्टर कपिल सांगवान इस समय इंग्लैंड में बैठा हुआ है और वहीं से भारत में अपने गिरोह को चला रहा है। कपिल के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रॉबरी व जबरन वसूली आदि के 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार दयालसर रोड, उत्तम नगर में स्थित प्रॉपर्टी डीलर राहुल गोयल के कार्यालय पर 11 जनवरी को दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। कपिल सांगवान के नाम पर जबरन उगाही के लिए प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग की गई थी। इस बाबत बिंदापुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह की टीम भी इस मामले की जांच कर रही थी। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह को 20 जनवरी को सूचना मिली थी कि कपिल सांगवान गिरोह का शूटर गांव बोहर रोहतक हरियाणा निवासी शेखर उर्फ सोनू (28) अपने गिरोह के सदस्य से मिलने सुरहेड़ा मोड, नजफगढ़ आएगा।
विज्ञापन
एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह, एसआई महेंद्र सिंह व सवीन खरब ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 0.32 बोर की स्वचालित पिस्टल, तीन कारतूस व चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किए गए। पांचवीं तक पढ़ा आरोपी शेखर उर्फ सोनू रोहतक में अपनी आजीविका के लिए भवनों के निर्माण में शटरिंग का काम करता था। बाद में वह कपिल के दाहिने हाथ अनिल पोडी के संपर्क में आया। अनिल पोडी के कहने पर उसे अपने सहयोगी विकास के साथ प्रॉपर्टी डीलर राहुल गोयल के कार्यालय पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
अनिल पोडी को कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह से संबंध रखने के लिए मकोका केस के तहत गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी शेखर उर्फ सोनू को अनिल पोडी के माध्यम से किश्तों में लगभग 20,000 रुपये का भुगतान किया गया था और जबरन वसूली सफल होने पर अच्छी राशि का वादा किया गया था। नंदू गिरोह दिल्ली और हरियाणा में कई रंगदारी और हत्या की गतिविधियों में शामिल रहा है। आरोपी शेखर उर्फ सोनू को हरियाणा में आम्र्स एक्ट और मोटर वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।