फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special CBI court convicts former Coal secretary HC Gupta and others in a coal scam case

Coal Scam Case: पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता दोषी करार, सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

Fri, 29 Jul 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Jul 2022 12:24 PM IST
सार

coal scam case: पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज 4 अगस्त को दोषियों की सजा का एलान करेंगे। पूर्व कोयला सचिव गुप्ता इससे पहले तीन अन्य कोयला घोटाला मामले में भी दोषी करार दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Special CBI court convicts former Coal secretary HC Gupta and others in a coal scam case
HC gupta

विस्तार

विशेष सीबीआई कोर्ट ने पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता और कोयला मंत्रालय के ही पूर्व संयुक्त सचिव केएस क्रोफा तथा अन्य को महाराष्ट्र में लोहारा ईस्ट कोल ब्लॉक आवंटन में अनियमितता के लिए दोषी करार दिया है। नागपुर की कंपनी ग्रेस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इसके निदेशक मुकेश गुप्ता को भी दोषी ठहराया गया। कोयला घोटाले में दोषसिद्धि का यह 11वां मामला है।

विज्ञापन


इन सभी को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाया गया। पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज 4 अगस्त को दोषियों की सजा का एलान करेंगे। पूर्व कोयला सचिव गुप्ता इससे पहले तीन अन्य कोयला घोटाला मामले में भी दोषी करार दिए जा चुके हैं। इन मामलों में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ उनकी अपील दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित हैं। मौजूदा समय में वह जमानत पर हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार, 2005 और 2011 के बीच आरोपियों ने आपराधिक साजिश रची और कोयला मंत्रालय को धोखा दिया। आरोपियों ने कुल संपत्ति, क्षमता, उपकरण और खरीद की स्थिति तथा संयंत्र की स्थापना के बारे में गलत जानकारी देकर ग्रेस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पक्ष में कोल ब्लॉक आवंटित करने के लिए केंद्र और कोयला मंत्रालय को प्रेरित किया। जांच एजेंसी ने कहा कि कंपनी ने अपने आवेदन में दावा किया था कि उसका कुल नेटवर्थ 120 करोड़ रुपये है जबकि हकीकत में उसकी कुल कीमत 3.3 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी क्षमता पर भी झूठ बोला
साथ ही कंपनी ने 30,000 टीपीए (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) के बदले अपनी मौजूदा क्षमता 1,20,000 टीपीए दिखाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त 2014 को सभी कोल ब्लॉकों का आवंटन रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed