फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Southern Corporation will open an English school in every ward

दक्षिणी निगम हर वार्ड में खुलेगा अंग्रेजी स्कूल

Tue, 07 Dec 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Southern Corporation will open an English school in every ward
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाने की तैयारी कर रहा है। निगम अपने हर एक वार्ड में एक अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय खोलने जा रहा है। जल्द ही इस तरह के 12 नए विद्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। सोमवार को महापौर मुकेश सुर्यान और शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा ने सिविक सेंटर में पत्रकारों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्चों के दाखिले में अप्रत्याशित वृद्धि
महापौर ने कहा कि दक्षिणी निगम शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाया है, जबकि दिल्ली सरकार द्वारा निगम को दिए जाने वाले शिक्षा के बजट में 24 से 26 फीसदी कटौती की गई है। फिर भी निगम विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार हुआ है। निगम विद्यालयों में बच्चों के दाखिले में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और 93 हजार से ज्यादा दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों से अधिक दाखिले
उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले निगमों के विद्यालयों में ज्यादा दाखिले हुए हैं, जिसका कारण निगम विद्यालयों में प्रदान की जा रही है उच्च शिक्षा व प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस है। महापौर ने बताया कि दक्षिणी निगम शिक्षा से संबंधित सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। हर वार्ड में नया अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलना उनमें से एक है। जल्द ही 12 नए विद्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अपने स्कूलों को सुधारे सरकार
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 500 नए स्कूल खोलने का वादा किया था लेकिन खोले नहीं, बल्कि 16 बंद हो गए। दिल्ली सरकार के 745 विद्यालयों में प्रधानाचार्य नहीं हैं और 418 में उपप्रधानाचार्य नहीं हैं। दिल्ली सरकार के विद्यालयों में 15 हजार टीजीटी अध्यापकों के पद खाली हैं व 700 स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई नहीं कराई जाती। दिल्ली सरकार पहले अपने स्कूलों में सुधार करे, फिर दूसरे राज्यों के विद्यालयों में कमियां बताए।
पांच हजार बच्चों को बांटे जाएंगे टैबलेट
शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा ने बताया कि दक्षिणी निगम के 568 विद्यालयों में करीब 3 लाख से अधिक बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष 200 स्कूलों में विज्ञान क्लब की स्थापना की गई व 468 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए।

ऑनलाइन शिक्षा को जारी रखने के लिए विभिन्न एनजीओं के सहयोग से दिसंबर 2021 के अंत तक पांच हजार टैबलेट बच्चों व 750 टैबलेट शिक्षकों को वितरित किए जाएंगे। 388 निगम विद्यालयों के भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही खेल-कूद को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स सेल की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed