Delhi: सिख दंगों को लेकर राजनीति कर रहे हैं कुछ लोग, जानिए भारत जोडों यात्रा पर क्या बोले जगदीश टाइटलर
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर टाइटलर ने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे और अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के साथ रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई की तरफ से उनको क्लीनचिट मिल गई है। उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी भी दर्ज नहीं है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर टाइटलर ने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे और अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के साथ रहेंगे।
Is there any FIR (in 1984 anti-Sikh riots ) against me? CBI has also given me clearance. Some are only doing politics...Yes, will join the (Bharat Jodo Yatra), and I will be with the party until my last breath: Jagdish Tytler, Congress pic.twitter.com/vgImtZvHac
— ANI (@ANI) December 19, 2022विज्ञापन
दरअसल जगदीश टाइटलर का नाम 1984 के दिल्ली दंगों में आ चुका है। कई सालों से कांग्रेस ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी थी। हाल ही में कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम 2022 चुनाव के लिए 20 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की थी जिसमें जगदीश टाइटलर को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया था। इससे पहले पार्टी में वो हाशिये पर थे। उन्हें बैठकों में भी नहीं बुलाया जाता था।