{"_id":"5f4569038ebc3e3cf67f72f3","slug":"soldier-beating-boy-suspended-order-for-investigation-ashram-news-noi531955263","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के को पीटने वाले सिपाही निलंबित, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़के को पीटने वाले सिपाही निलंबित, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस सोशल मीडिया पर लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सख्त हो गई है। लड़के को पीटने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रेंक के अधिकारी करेंगे।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरके पुरम थाने में तैनात सिपाही अमित एक लड़के को डंडे से पीट रहा है। लड़का जमीन पर लेटा हुआ जोर-जोर से रो रहा है। सिपाही जब बच्चे को पीट रहा था तो किसी राहगीर ने वीडियो बना ली। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही वीडियो बनाने वाले को भी धमका रहा है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एकता विहार जेजे कैंप के पास सार्वजनिक शौचालय है। कैंप में रहने वाली महिलाओं रात में इस शौचालय का इस्तेमाल करती हैं। लड़कों के रात में शौचालय के पास घूमने की यहां की कुछ महिलाओं ने पुलिस को शिकायत की थी। शिकायत के बाद यहां गश्त बढ़ा दी थी।
सिपाही अमित 22 व 23 अगस्त की रात करीब एक बजे गश्त करते हुए शौचालय के पास पहुंचा तो यहां पर चार-पांच लड़के बैठे हुए थे। सिपाही ने इन लड़कों को वहां भगा दिया। सिपाही अमित रात करीब तीन बजे गश्त करते हुए फिर उसी जगह पर पहुंचा तो ये लड़के उसे वहीं मिले। अमित ने इनको पकड़ने की कोशिश की। बाकी लड़के तो मौके से भाग गए, जबकि सिपाही ने पीड़ित लड़के को भागते हुए पकड़ लिया। सिपाही ने लड़के की डंडे से पिटाई कर दी।