{"_id":"60072c0f8ebc3e33f46795ec","slug":"social-distancing-is-maintained-throgh-artificial-intelligence-ashram-news-noi560859523","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कराया जा रहा सोशल डिस्टेंसिग का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कराया जा रहा सोशल डिस्टेंसिग का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन इस तरह की तकनीक अपना रहा है। एयरपोर्ट टर्मिनल-थ्री की छतों पर इसके लिए सेंसर लगाए गए हैं और निर्धारित कंट्रोल रूम से कड़ी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद काफी कारगर साबित हो रही है। एयरपोर्ट परिसर के भीतर-बाहर व प्रवेश-निकास द्वार पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने की स्थिति में कंट्रोल रूम से अलार्म बज उठता है और वहां तैनात कर्मी सतर्क हो जाते हैं। एयरपोर्ट कर्मचारी उस जगह पर पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हैं।
ये प्रणाली सेंसर के माध्यम से व्यक्ति घनत्व के सूचकांक को आंक लेती है और अलार्म के माध्यम से संदेश भेजती है। मीडिया से बातचीत में जयपुरियार ने इस प्रणाली के बारे में यह भी बताया कि चेक इन, इमिग्रेशन एरिया, सुरक्षा जांच स्थान के समीप भी सेंसर लगाए गए हैं। कुल 516 सेंसर लगा कर कड़ी निगरानी की जा रही है। यह भी कहा कि भले ही कोविड वैक्सीन लगना शुरू हो गई है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना बेहद जरूरी है।