{"_id":"5e8f4a468ebc3e6fd63f516b","slug":"social-distance-is-not-being-followed-in-the-chilla-village-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चिल्ला में पानी की किल्लत से सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चिल्ला में पानी की किल्लत से सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रहीं धज्जियां
Thu, 09 Apr 2020 10:17 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
पूर्वी दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा के चिल्ला गांव में पानी की किल्लत के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर लॉकडाउन में भी पानी के लिए मारा-मारी जैसे हालात हैं।
विज्ञापन
गांव के सैकड़ों लोग रोजाना घंटों तक एक जगह इकट्ठा होकर पानी के टैंकर का इंतजार करते हैं। बृहस्पतिवार को भी गांव में ऐसा ही नजारा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके यहां दो दिन में केवल एक बार नलों में पानी आता है।
विज्ञापन
इसके अलावा रोजाना शाम को छह बजे दिल्ली जल बोर्ड का पानी का टैंकर आता है। टैंकर से पानी भरने के लिए रोजाना लोगों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। कई बार घंटों तक इंतजार करने के बावजूद पानी का टैंकर नहीं आता।
विज्ञापन
वर्षों से चिल्ला गांव की हालत ऐसी ही है। पीने का पानी लेने के लिए लोग मजबूरन एक जगह पर इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे से लोगों को बचाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।