फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Temperature: Snowfall On The Mountains Increased Cold In Delhi This Week Temperature Will Drop Rapidly

Delhi Weather: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बढ़ाई ठंड, इस सप्ताह तेजी से लुढ़केगा तापमान

Tue, 14 Dec 2021 02:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Dec 2021 02:08 AM IST
सार

 मौसम विभाग पहले ही संभावना जता चुका है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। इस कारण से इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Delhi Temperature: Snowfall On The Mountains Increased Cold In Delhi This Week Temperature Will Drop Rapidly
दिल्ली में सर्दी का सितम - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हाड कंपा देने वाली ठंड को बढ़ाना शुरु कर दिया है। रविवार की तरह सोमवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। धूप की तपिश न होने के कारण दिन भर ठंड का अहसास रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में ऐसे ही गिरावट होने की संभावना जताई है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन


अब ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते रविवार को सात सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली राहत देखने को मिली। जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि रविवार केअधिकतम तापमान 23.9 के मुकाबले में सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस कारण से दिन भर सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से तेजी से तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान के लुढ़कने के कारण पूरे दिन लोगों की कंपकपी छूटती रही। हल्की धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और शाम को सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग पहले ही संभावना जता चुका है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। इस कारण से इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। इस तरह से  ठिठुरन और बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: 
आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना है। 
अधिकतम तापमान- 22.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-6.6 डिग्री सेल्सियस
14 दिसंबर को सूर्यास्त का समय: 5:26 बजे
15 दिसंबर को सूर्योदय का समय: 7:06 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed