फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Snowfall cycle broke from Shimla and Manali in November-December

Himachal : शिमला और मनाली से नवंबर-दिसंबर में बर्फबारी का नाता टूटा, जनवरी में भी दिन घटे

Sat, 11 Feb 2023 10:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

विश्व विख्यात पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में साल-दर-साल बर्फबारी का बदलता चक्र इस ओर साफ इशारा कर रहा है। दोनों पर्यटन नगरियों से नवंबर और दिसंबर में बर्फबारी का नाता टूट सा गया है। 

विज्ञापन
Snowfall cycle broke from Shimla and Manali in November-December
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंक्रीट के जंगल यानी बढ़ रहे शहरी क्षेत्रों से बर्फबारी ने अपना रास्ता बदल लिया है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में साल-दर-साल बर्फबारी का बदलता चक्र इस ओर साफ इशारा कर रहा है। दोनों पर्यटन नगरियों से नवंबर और दिसंबर में बर्फबारी का नाता टूट सा गया है। 

विज्ञापन


जनवरी में भी बर्फबारी के दिन अब घट रहे हैं। हालांकि, बात 80 और 90 के दशकों की करें तो हिमाचल प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्र भारी बर्फ से लकदक रहते थे। वर्ष 2000 से आधुनिकता की दौड़ में शामिल हुए शिमला और मनाली में जंगलों का दायरा लगातार घट रहा है तो शहरीकरण तेजी से फैल रहा है। इसका सीधा असर बर्फबारी से जुड़े मौसम के चक्र पर पड़ रहा है। बर्फ के दीदार के लिए लोग अब दोनों शहरों से और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की दौड़ लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी के दौरान शिमला में वर्ष 2000 के बाद सिर्फ दस बार 60 से 96 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। शिमला में पहले नवंबर और दिसंबर में भी अच्छी बर्फबारी होती थी अब इन महीनों में कई बरसों से बर्फ के दीदार नहीं हुए हैं। बीते वर्षों में दिसंबर के दौरान गाहे बगाहे बर्फ के सिर्फ फाहे ही गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वर्ष 2000 से पहले फरवरी तक बर्फबारी का सीजन चलता था। अब राजधानी शिमला में फरवरी के दौरान साल 2000 में 12 बार, 2007 में 7 बार, 2019 में छह और 2022 में दो बार ही बर्फबारी हुई। शिमला में साल 2005 के नवंबर, दिसंबर और साल 2006 के जनवरी, फरवरी और मार्च में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई। नये साल 2023 का जनवरी माह भी शिमला में बिना बर्फबारी सूखा ही चला गया। 
  • साल 2009-10 में सिर्फ नाममात्र 1.8 सेंटीमीटर पूरे सीजन में बर्फबारी रिकार्ड की गई। साल 1995 में नवंबर के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। 

279 दिनों में से इतने दिन ही हुई बर्फबारी   
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में वर्ष 2015 से 2023 तक सीजन के कुल 279 दिनों में शिमला में 38 बार और मनाली में 33 बार ही बर्फबारी हुई। जनवरी 2015 में शिमला में पांच दिन, 2016 में दो, 2017 में सात, 2018 में एक, 2019 में सात, 2020 में सात, 2022 में आठ और 2023 में एक दिन ही बर्फबारी हुई। मनाली में जनवरी 2015 में पांच दिन, 2016 में एक, 2017 में आठ, 2019 में नौ, 2020 में दो, 2022 में पांच और 2023 में तीन दिन बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed