फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   snatcher held due to bravery of elderly woman

बुजुर्ग महिला की बहादुरी से पकड़ा गया झपटमार

Thu, 20 Feb 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
snatcher held due to bravery of elderly woman
नई दिल्ली। विकासपुरी इलाके में एक 75 वर्षीय महिला से झपटमारी करना बाइक सवार दो बदमाशों भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स व मोबाइल झपट लिया। इसके बाद महिला शोर मचाते हुए उनके पीछे भागी। उसका शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने बाइक फिसलने के कारण गिरे बदमाश को दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उसका दूसरा साथी बाइक छोड़कर व महिला का मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बदमाश की पहचान तिलक नगर निवासी अमनप्रीत सिंह (27) के रूप में हुई है। उसके पास एक पर्स मिला जिसमें 5200 सौ रुपये, घर की चाबियां व कागजात थे। पुलिस ने मौके से बदमाशों की बाइक जब्त कर ली। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामले में पीड़िता कमला मेहता (75) अपने पति सुरेंद्र मेहता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वेस्ट पंजाबी बाग इलाके में रहती हैं। मंगलवार दोपहर ढाई बजे वह अपने काम के सिलसिले में ई-रिक्शा से जनकपुरी की ओर जा रही थीं। विकासपुरी के विकासकुंज के पास अचानक पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से पर्स और मोबाइल फोन झपटकर भागने लगे। बुजुर्ग महिला ई-रिक्शा से उतरी और बदमाशों के पीछे शोर मचाती हुई भागने लगी। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई और लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया लेकिन दूसरा मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed