{"_id":"60d61691f06d12145452683c","slug":"smuggling-gold-worth-rs-63-lakh-was-brought-hidden-in-a-mixer-grinder-two-arrested-at-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी: मिक्सर ग्राइंडर में छिपाकर लाए थे 63 लाख रुपये का सोना, आईजीआई एयरपोर्ट पर दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी: मिक्सर ग्राइंडर में छिपाकर लाए थे 63 लाख रुपये का सोना, आईजीआई एयरपोर्ट पर दो गिरफ्तार
Fri, 25 Jun 2021 11:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:16 PM IST
सार
विभाग ने बताया कि दुबई से बुधवार को आए एक यात्री को रोका गया। उसे सामान की विस्तृत एक्स-रे जांच में मिक्सर ग्राइंडर में एक संदिग्ध तस्वीर देखी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने दो लोगों को सोने की तस्करी में गिरफ्तार किया है। कस्टम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार कथित तौर पर दोनों लगभग 63 लाख रुपये मूल्य के 1.3 किलोग्राम सोने को एक मिक्सर ग्राइंडर में छिपाकर ला रहे थे।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि दुबई से बुधवार को आए एक यात्री को रोका गया। उसे सामान की विस्तृत एक्स-रे जांच में मिक्सर ग्राइंडर में एक संदिग्ध तस्वीर देखी गई। मिक्सर ग्राइंडर को तोड़ने पर उसे अंदर चांदी की पर्त चढ़े सोने के चार टुकड़े निकले। विभाग ने बताया की मामले में सोने
विज्ञापन