{"_id":"689753c7fd99ff44440ed432","slug":"smuggler-supplying-illegal-weapons-arrested-ashram-news-c-340-1-del1004-100585-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
दो वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में 150 से ज्यादा पिस्तौलें सप्लाई की
10 अर्ध-स्वचालित पिस्तौलें, 20 कारतूस और 7 अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले की एसटीएफ ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की 10 अर्ध-स्वचालित पिस्तौलें, 20 कारतूस और 7 अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद की गईं हैं। आरोपी ने ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश के धार से खरीदे थे। उसने खुलासा किया है कि वह 2 वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में 150 से ज्यादा पिस्तौलें सप्लाई कर चुका है।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह और त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिले की एसटीएफ अवैध हथियार तस्करों पर नजर बनाए हुई थी। एसटीएफ के एक महीने के लगातार प्रयासों को तब सफलता मिली, जब इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसआई राजेश शर्मा व एएसआई मुकेश कुमार को सूचना मिली कि मिर्जापुर, यूपी निवासी अमित कुमार इन अवैध हथियारों की खेप देने के लिए एक व्यक्ति से मिलने जसोला में कोस मीनार गोल चक्कर जाएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरोह के बाकी लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे मध्य प्रदेश के धार जिले के एक हथियार निर्माता-सह-आपूर्तिकर्ता से पिस्तौल की खेप मिली थी। वह 2 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त है। वह मध्य प्रदेश से 12 से 15 हजार रुपये में एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल खरीदता था और उसे आगे 30 से 40 हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
निजी बैंक में रिकवरी एजेंट था
आरोपी अमित कुमार ने बताया कि वह स्नातक है और उत्तर प्रदेश के बधोई जिले में एक निजी बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था। उसके गांव के एक व्यक्ति ने उसे जल्दी पैसा कमाने के लिए हथियारों की तस्करी में शामिल होने का लालच दिया। शुरुआत में वह उक्त व्यक्ति के लिए हथियार ले जाने का काम करता था लेकिन कुछ समय बाद उसने अपना नेटवर्क विकसित कर लिया और खुद ही हथियारों की सप्लाई करने लगा।