{"_id":"6137e8018ebc3e14f15e53d7","slug":"smog-tower-will-purify-the-air-of-anand-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार की हवा शुद्ध करेगा स्मॉग टावर, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार की हवा शुद्ध करेगा स्मॉग टावर, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया उद्घाटन
Wed, 08 Sep 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:00 AM IST
सार
टावर एक हजार घन मीटर हवा को प्रति सेकेंड करेगा स्वच्छ। करीब एक किमी के दायरे में हवा साफ होगी। इससे पहले कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली सरकार ने स्मॉग टावर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
स्मॉग टावर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदूषण से जंग लड़ रही दिल्ली को एक और स्मॉग टावर मिल गया है। मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आनंद विहार स्थित 20 मीटर ऊंचे स्मॉग टावर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह टावर एक हजार घन मीटर हवा को प्रति सेकेंड शुद्ध करेगा। करीब एक किमी के दायरे में हवा साफ होगी। इससे पहले कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली सरकार ने स्मॉग टावर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि स्मॉग टावर की प्रमुख परियोजना उपयोगी परिणाम देगी और वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा। टावर में 40 पंखों की इकाइयां लगाई गई हैं। टावर को मिनेसोटा विश्वविद्यालय की ओर से 90 फीसदी दक्षता के साथ तैयार किया गया है। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह ऊंचाई से प्रदूषित हवा को लेगा और शुद्ध करने के बाद निचले स्तर से पंखों के माध्यम से शुद्ध हवा वातावरण में छोड़ेगा।
विज्ञापन
टावर की नोडल एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को बनाया गया है। इसका निर्माण परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में एनबीसीसी व टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया गया है। इससे पहले बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्मॉग टावर लगाया गया था। इसके अलावा लाजपत नगर व गांधी नगर बाजार में स्मॉग टावर पहले से स्थापित हैं।
विज्ञापन
अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में आता है यह क्षेत्र
आनंद विहार इलाका दिल्ली के सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों की सूची में शामिल है। सर्दी के मौसम में यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। इसका प्रमुख कारण यहां उड़ने वाली धूल व आसपास बने औद्योगिक क्षेत्र को माना जाता है। यही वजह है कि यहां प्रदूषण की रोकथाम के लिए पूरी सर्दी पानी का छिड़काव किया जाता है।