फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Smog tower will purify the air of Anand Vihar

आनंद विहार की हवा शुद्ध करेगा स्मॉग टावर, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया उद्घाटन

Wed, 08 Sep 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
 अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 04:00 AM IST
सार

टावर एक हजार घन मीटर हवा को प्रति सेकेंड करेगा स्वच्छ। करीब एक किमी के दायरे में हवा साफ होगी। इससे पहले कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली सरकार ने स्मॉग टावर का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
Smog tower will purify the air of Anand Vihar
स्मॉग टावर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदूषण से जंग लड़ रही दिल्ली को एक और स्मॉग टावर मिल गया है। मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आनंद विहार स्थित 20 मीटर ऊंचे स्मॉग टावर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह टावर एक हजार घन मीटर हवा को प्रति सेकेंड शुद्ध करेगा। करीब एक किमी के दायरे में हवा साफ होगी। इससे पहले कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली सरकार ने स्मॉग टावर का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि स्मॉग टावर की प्रमुख परियोजना उपयोगी परिणाम देगी और वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा। टावर में 40 पंखों की इकाइयां लगाई गई हैं। टावर को मिनेसोटा विश्वविद्यालय की ओर से 90 फीसदी दक्षता के साथ तैयार किया गया है। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह ऊंचाई से प्रदूषित हवा को लेगा और शुद्ध करने के बाद निचले स्तर से पंखों के माध्यम से शुद्ध हवा वातावरण में छोड़ेगा।
विज्ञापन


टावर की नोडल एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को बनाया गया है। इसका निर्माण परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में एनबीसीसी व टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया गया है। इससे पहले बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्मॉग टावर लगाया गया था। इसके अलावा लाजपत नगर व गांधी नगर बाजार में स्मॉग टावर पहले से स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में आता है यह क्षेत्र
आनंद विहार इलाका दिल्ली के सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों की सूची में शामिल है। सर्दी के मौसम में यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। इसका प्रमुख कारण यहां उड़ने वाली धूल व आसपास बने औद्योगिक क्षेत्र को माना जाता है। यही वजह है कि यहां प्रदूषण की रोकथाम के लिए पूरी सर्दी पानी का छिड़काव किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed