फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   smell will not come from the water of Yamuna river Delhi govt devlop new idea

फैसला: यमुना के पानी से अब नहीं आएगी बदबू, विशेष तकनीकी से साफ होगा पानी

Tue, 31 Aug 2021 09:28 PM IST
प्रशांत कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 31 Aug 2021 09:28 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जैविक गंध नियंत्रण संयंत्र लगाकर यमुना के जल की बदबू को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
smell will not come from the water of Yamuna river Delhi govt devlop new idea
यमुना नदी

विस्तार

दिल्ली में यमुना में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बड़े सीवर वाले नाले आकर मिलते हैं। इससे यमुना का जल इतना दूषित हो जाता है कि यह किसी योग्य नहीं रह जाता। इसके आसपास जाने पर भी इसमें से बदबू आती है, जिससे लोग इसके आसपास जाने से भी बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर दिल्ली सरकार की योजना कामयाब रही तो जल्दी ही यमुना का पानी बदबू से रहित हो जाएगा। इसके साथ ही यमुना में गिरने वाले नालों को जल शुद्ध करने की बेहतर व्यवस्था देकर उसे इस्तेमाल करने योग्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन


आधुनिक तकनीकी से साफ होगा जल
दिल्ली जल बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जैविक गंध नियंत्रण संयंत्र लगाकर यमुना के जल की बदबू को रोकने का प्रयास किया जाएगा। नालों में फ्लोटिंग एयररेटर सिस्टम लगाए जाएंगे। आधुनिक तकनीकी से यमुना के जल की गंदगी को दूर कर उसे इस्तेमाल योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली में जल प्रदूषण की समस्या होगी खत्म
दिल्ली सरकार की योजना है कि यमुना में गिरने वाले नालों के पानी को वैकल्पिक जगहों पर रोककर उसको आधुनिक तकनीकी से साफ कर दिया जाए। इससे इस जल को पार्कों में सिंचाई, गाड़ियों की धुलाई और सड़कों के किनारे लगे पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग किया जा सके। अगर यह योजना कामयाब रहती है तो इससे दिल्ली में जल प्रदूषण की बड़ी समस्या हल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed