फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Skytrax 2026 IGI becomes best airport in India and South Asia for 8th consecutive time

Skytrax 2026: 8वीं बार लगातार भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना IGI, दुनिया के टॉप 10 में शामिल

Thu, 19 Mar 2026 09:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 19 Mar 2026 09:01 PM IST
सार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगातार आठवीं बार भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना। 70 मिलियन से अधिक यात्रियों के साथ यह दुनिया के टॉप-10 हवाई अड्डों में तीसरे स्थान पर पहुंचा और वैश्विक रैंकिंग में 28वां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Skytrax 2026 IGI becomes best airport in India and South Asia for 8th consecutive time
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : iStock

विस्तार

स्काईट्रैक्स द्वारा घोषित 2026 वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) को ‘भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट’ का खिताब लगातार आठवीं बार मिला है। यह उपलब्धि वर्ष 2019 से 2026 तक लगातार कायम है। जबकि आईजीआई दुनिया के टॉप-10 एयरपोर्ट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन


डायल के सीईओ वीदेह कुमार जैपुरियार ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट 70 मिलियन से अधिक यात्रियों की श्रेणी में दुनिया के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के आठवें स्थान से एक बड़ी छलांग है। इसके अलावा वैश्विक रैंकिंग में भी सुधार करते हुए एयरपोर्ट ने 2025 के 32वें स्थान से आगे बढ़कर 2026 में 28वां स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के शीर्ष 30 एयरपोर्ट्स में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र हवाई अड्डा बना हुआ है। इसके अलावा, दिल्ली एयरपोर्ट को ‘भारत और दक्षिण एशिया में दूसरा सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट स्टाफ’ का भी दर्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वैश्विक स्तर पर इसे ‘सातवां सर्वश्रेष्ठ लेओवर एयरपोर्ट’ के रूप में भी मान्यता मिली है। यह एयरपोर्ट अब एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में उभर चुका है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया को यूरोप और उत्तरी अमेरिका से जोड़ता है। ये पुरस्कार स्काईट्रैक्स द्वारा कराए गए वर्ल्ड एयरपोर्ट सर्वे पर आधारित हैं, जिसमें 100 से अधिक देशों के यात्रियों की राय शामिल की जाती है। 


सात महीने तक चलने वाले इस सर्वे में एयरपोर्ट की सुविधाएं, सेवा गुणवत्ता और यात्रियों के समग्र अनुभव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है। इस वर्ष का पुरस्कार समारोह लंदन (यूके) में आयोजित पैसेंजर टर्मिनल एक्सपो में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed