{"_id":"628ec71b6d13f7538e2df020","slug":"six-new-campuses-will-be-added-to-dsue-seats-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"DSEU: विश्वविद्यालय में जुड़ेंगे छह नए कैंपस, नए कैंपस जुड़ने से 800 तक बढ़ेगी सीटों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DSEU: विश्वविद्यालय में जुड़ेंगे छह नए कैंपस, नए कैंपस जुड़ने से 800 तक बढ़ेगी सीटों की संख्या
Thu, 26 May 2022 05:47 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 May 2022 05:47 AM IST
सार
वर्तमान में विश्वविद्यालय के पास 35 अलग-अलग कार्यक्रम और 15 परिसर हैं। अब विश्वविद्यालय छह और परिसर लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू) में नए शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में छात्रों को नए कोर्स के साथ नए कैंपस की सौगात मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने अंतगर्त छह नए कैंपस को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इससे करीब 800 सीटों पर दाखिले के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में चार नए पाठ्यक्रमों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नेहारिका वोहरा के मुताबिक विश्वविद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में कई नए स्नातक पाठ्यक्रम भी शुरू कर रहा है। पिछले साल शुरू हुए पहले बैच में छह हजार छात्रों को दाखिला दिया गया था। इनमें डिप्लोमा कार्यक्रम के छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय के पास 35 अलग-अलग कार्यक्रम और 15 परिसर हैं। अब विश्वविद्यालय छह और परिसर लेने के लिए तैयार है। हालांकि, यह छोटे परिसर हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय लेगा। पिछले साल विश्वविद्यालय ने छह हजार छात्रों को दाखिला दिया था, जबकि इस साल विश्वविद्यालय में 6,800 से सात हजार छात्र होंगे।
विज्ञापन
नए कार्यक्रमों के बारे में वोहरा ने कहा कि दो यूजी पाठ्यक्रमों के तहत आपातकालीन चिकित्सा प्रौद्योगिकी और डायलिसिस तकनीक पाठ्यक्रम शुरू हो गए हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनकी कक्षाएं जून से शुरू होंगी। इनके अलावा चार नए स्नातक कार्यक्रम इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएंगे, जिनमें अस्पताल प्रबंधन में स्नातक, ऑप्टोमेट्री में स्नातक और में ऑटो बिक्री स्नातक शामिल है। ऑप्टोमेट्री 180 सीटों वाला बड़ा पाठ्यक्रम है, जो लेंसकार्ट के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
वोहरा के मुताबिक, नए पाठ्यक्रम बहुत महंगे नहीं होंगे, बल्कि इनकी बहुत ही उचित शुल्क संरचना होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में भी सीटों को दोगुना कर रहा है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में विवि ने इस साल तीन नए एमटेक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। प्रत्येक एमटेक कार्यक्रम में 20 छात्रों को लिया जा रहा है, लेकिन सभी को फेलोशिप दी जाएगी।
वोहरा के अनुसार, विश्वविद्यालय चार विषयों में पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की भी योजना बना रहा है। इसके तहत कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, उपकरण व डाई
और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय शामिल हैं। अभी पीएचडी कार्यक्रमों में सीटों की संख्या पर फैसला नहीं किया गया है। हालांकि, 20 से ज्यादा छात्रों को नहीं लिया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय दिसंबर से डिजीटल मार्केटिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा शुरू करने की भी योजना बना रहा है।