{"_id":"65a9a0a2051dc770f80b9fb4","slug":"six-miscreants-planning-murder-arrested-several-pistols-and-cartridges-recovered-ashram-news-c-340-1-del1011-36979-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हत्या की साजिश रचते छह बदमाश गिरफ्तार, कई पिस्टल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हत्या की साजिश रचते छह बदमाश गिरफ्तार, कई पिस्टल और कारतूस बरामद
विज्ञापन
उगाही के लिए इलाके में दबदबा बनाना चाहते थे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला में दुकानदारों और कारोबारियों से उगाही के लिए दबदबा बनाने और विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने आए छह बदमाशों को सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी बदमाश एक पार्क में जमा होकर साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में राज पार्क थाने का एक घोषित बदमाश और हत्या के मामले में एक सजायाफ्ता भी शामिल है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी रणजीत, विकास नगर, भिवानी हरियाणा निवासी आनंद सांगवान, गांव निवाजपुर, नारनौल, हरियाणा निवासी साहिल कुमार, द्वारका मोड़ निवासी विनोद, रोहिणी सेक्टर 20 निवासी रोहित और सुल्तानपुरी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। रणजीत राज पार्क थाने का घोषित बदमाश है। वहीं विनोद को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2 विदेशी समेत छह पिस्टल, 24 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, एक मैगजीन और 41 कारतूस बरामद किए हैं।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि 16 जनवरी को इलाके में गश्त के दौरान सुल्तानपुरी थाने में तैनात सिपाही संदीप को ए-2 पार्क में पांच-छह बदमाशों के जमा होने की जानकारी मिली। बताया गया कि बदमाशों के पास हथियार हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दर्शनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पार्क के सभी प्रवेश और निकलने वाले जगहों को घेर लिया। उसके बाद पुलिस टीम ने पार्क में घुसकर सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह दुकानदारों और कारोबारियों से उगाही करने को लेकर इलाके में दबदबा बनाना चाहते थे। इसके लिए वह इलाके में सक्रिय दूसरे गैंग के बदमाश अमित से बदला लेने की योजना बना रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते पुलिस ने बदमाशों को पकड़कर गैंगवार की घटना को टाल दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार विनोद पर दो मामले, मुकेश पर चार और आनंद पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।