{"_id":"6079e1e08ebc3e246a0004f8","slug":"sisodia-to-take-care-of-covid-management-of-delhi-ashram-news-noi577566735","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसोदिया के जिम्मे होगा राजधानी का कोविड प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसोदिया के जिम्मे होगा राजधानी का कोविड प्रबंधन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली में कोविड मामलों के प्रबंधन के लिए प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। अगले आदेश तक मनीष सिसोदिया मंत्रालयों के बीच तालमेल बिठाने के लिए जिम्मेदार होंगे। इस बारे में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही दस आईएएस अधिकारियों को कोरोना के हालात पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ जारी आदेश में कहा गया है कि यह अधिकारी संबंधित अस्पतालों के इंचार्ज होंगे।
इसी कड़ी में शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली के जीटीबी और राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन रोगियों और अस्पताल के डॉक्टरों से भी बातचीत की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना की इस लहर में स्वास्थ्य कर्मी अग्रिम मोर्चे पर तैनात होकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। संक्रमण को काबू करने के लिए दिल्ली सरकार सभी पर्याप्त कदम उठा रही है। अस्पतालों में बेड की कोई समस्या नहीं है। मरीजों की बढ़ती संख्या के हिसाब से बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं।